18 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

18 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 18 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

फिल्म निर्माता श्याम रामसे का निधन  –

बॉलीवुड के मशहूर हॉरर फिल्म निर्माता श्याम रामसे का आज 18 सितंबर को 67 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने साल 1972 में बॉलीवुड की पहली हॉरर फिल्म ‘दो गज जमीन के नीचे‘ बनाई थी। इनकी फिल्म वीराना भारत की सबसे अधिक डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली महिला रेसलर बनीं विनेश फोगाट –

विनेश फोगाट ने अमेरिकन रेसलर सारा हिल्डेब्रांट को हराकर टोक्यो ओलंपिक-2020 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। विनेश फोगाट ने साल 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

18 अक्टूबर तक पूरी हो सकती है अयोध्या विवाद पर बहस –

यह बात सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कही कि हमें उम्मीद है कि 18 अक्टूबर तक अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो गाएगी। रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है। ध्यातव्य है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साल 2010 में अयोध्या विवाद पर अपना फैसला दिया था। इस फैसले के विरुद्ध हिंदू महासभा औऱ सुन्नी सेंट्रल वफ्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

केंद्र सरकार ने ई-सिगरेट पर लगाया प्रतिबंंध –

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट की मीटिंग में कहा कि ई-सिगरेट समाज में एक नई समस्या को जन्म दे रहा है। इससे मानव शरीर के फेफड़े, मसूड़े औऱ दांत प्रभावित होते हैं।  इसलिए इसके बनाने, आयात करने, प्रचार करने औऱ वितरण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ई-सिगरेट एक बैटरी द्वारा चलने वाली डिवाइस है।

ताइवान –

हाल ही में सोलोमन द्वीप समूह ने ताइवान से अपने राजनयिक संबंधों को खत्म करने की घोषणा की है।

ताकेहिको नाकाओ –

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज –

हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग के वैज्ञानिकों ने नागालैंड में अदरक की दो नई प्रजातियों की खोज की है।

नई दिल्ली –

हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रथम सैन्य चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन भारत में ऩई दिल्ली में किया गया।

यूरेनियम –

तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में नल्लामाला वनों में यूरेनियम के खनन को रोकने हेतु एक प्रस्ताव पारित किया है।

मोती बाग –

‘मोती बाग’ उत्तराखंड के एक किसान विद्यादत्त शर्मा के जीवन पर बनीं एक डाक्युमेंटरी फिल्म है। यह किसान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक गांव में रहता है। इस फिल्म को हाल ही में ऑस्कर के लिए नामित किया गया है। इसके निर्देशक निर्मल चंद डंडरियाल हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?