17 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

17 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 17 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारत ने सिंगापुर औऱ थाईलैंड के साथ अपना पहला युद्धाभ्यास किया –

हाल ही में भारत, सिंगापुर औऱ थाईलैंड की नौसेनाओं ने साथ मिलकर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इसका आयोजन पोर्ट ब्लेयर में किया गया। यह अभ्यास मलक्का जलडमरु मध्य में निर्बाध शिपिंग प्रवाह को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। ध्यातव्य है कि विश्व में जल के माध्यम से होने वाले व्यापार में से आधे से अधिक इसी जलडमरुमध्य के माध्यम से संपन्न होता है।

भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं विंग कमांडर अंजलि सिंह –

हाल ही में विंग कमांडर अंजलि सिंह को भारतीय वायुसेना में पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इन्हें रूस में भारतीय मिशन में एक सैन्य राजनयिक के रूप में तैनात किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वच्छ कोयला अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन –

हाल ही में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय कोयला अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन बेंग्लुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में किया गया। केंद्र सरकार ने कोयले के अनुसंधान औऱ विकास हेतु राष्ट्रीय संकाय के रूप में इस संस्थान की स्थापना की है।

डीआरडीओ ने अस्त्र मिसाइल का किया सफल परीक्षण –

पूरी तरह से भारत में निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया। इसका परीक्षण सुखोई-30 एमकेआर लड़ाकू विमान द्वारा किया गया। इस मिसाइल की रेंज 70 किलो मीटर है। एक्टिव रडार टर्मिनल गाइडेंस से लैस यह मिसाइल किसी भी मौसम में उपयोग की जा सकती है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?