करेंट अफेयर्स 6 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 6 जनवरी 2022 (current affairs 6 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ONGC प्रमुख बनीं अलका मित्तल –

तेल और प्राकृतिक गैस निगम ने अलका मित्तल को अपना अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रुप में पदभार दिया है। ये ओएनजीसी की पहली महिला प्रमुख हैं। ये महारत्न कंपनी में शीर्ष पद संभालने वाली पहली महिला हैं। इस पद पर ये सुभाष कुमार की जगह लेंगी। सुभाष कुमार हाल ही में 31 दिसंबर 2021 को इस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद 1 जनवरी 2022 से अलका मित्तल को इस पद पर नियुक्त किया गया। ONGC की स्थापना 14 अगस्त 1956 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली के वसंत कुंज में है।

अंतर्राष्ट्रीय योग अकादमी – 

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तेलंगाना के हैदराबाद में हार्टफुलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी की आधारशिला रखी। अकादमी में परामर्श हेतु चिकित्सकीय योग कक्ष है, प्रसव पूर्व योग कक्ष है, 200 लोगों के बैठने का एक व्याख्यान कक्ष है।

रामनाथ गोयंका पुरस्कार –

इस बार पत्रकारिता श्रेणी में जीशान ए लतीफ को रामनाथ गोयंका अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार एनआरसी में अपने फोटो निबन्ध शामिल करने के लिए जीता। जो कि अक्टूबर 2019 में द् कारवां में प्रकाशित हुआ था। इन्होंने NRC से हटा दिये गए लोगों की दुर्दशा का दस्तावेजीकरण किया।

फिनो पेमेंट्स बैंक –

अंतर्राष्ट्रीय प्रेषण व्यवसाय के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में फिनो पेमेंट्स बैंक को मंजूरी प्रदान की है। अब फिनो पेमेंट्स बैंक के ग्राहक विदेश से भेजे गए पैसे प्राप्त कर सकते हैं। 

केरल हाई कोर्ट हुआ पेपरलेस –

केरल उच्च न्यायालय भारत का पहला कागज रहित उच्च न्यायालय बन गया है। यह कोच्चि में अवस्थित है। केरल के अतिरिक्त लक्षदीप भी इसी हाईकोर्ट के न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हाल ही में 1 जनवरी को भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने यहाँ स्मार्ट कोर्ट रूम का उद्घाटन किया था। 

राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन के महानिदेशक बने जी. अशोक कुमार –

जी अशोक कुमार जो वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के तहत सचिव हैं। इन्हें अब राष्ट्रीय गंगा स्वच्छ मिशन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर इन्होंने राजीव रंजन मिश्रा का स्थान लिया। अशोक कुमार को जलशक्ति अभियान ‘कैच द् रेन’ के तहत वर्षा जल संचयन के उत्कृष्ट योगदान हेतु भारत के रेन मैन के नाम से जाना जाता है। सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को 12 अगस्त 2011 को एक सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया गया था।

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष बने अतुल केशप –

अतुल केशप भारतीय मूल के अमेरिकी राजनयिक हैं। हाल ही में इन्हें यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 5 जनवरी 2022 से प्रभावी हो गया है। इस पद पर ये निशा देसाई बिस्वाल का स्थान लेंगे। 

देश का पहला एलपीजी सक्षम व धूम्रपान मुक्त राज्य बना हिमाचल प्रदेश –

धुएं से मुक्ति पाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना शुरु की गई थी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सहायतार्थ गृहिणी सुविधा योजना की भी शुरुवात की गई थी। 

सिंधुताई सपकाल –

अनाथों की माँ के रूप में विख्यात महाराष्ट्र की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई का हाल ही में 73 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इन्हें साल 2021 में सामाजिक कार्य की श्रेणी में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त इन्हें अपने जीवन काल में 750 से अधिक सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इन्होंने 2000 से अधिक अनाथों को गोद लिया। इनके नाम पर एक बायोपिक भी साल 2010 में रिलीज हो चुकी है। 

गूगल ने किया सिम्पलीफाई का अधिग्रहण –

500 मिलियन डॉलर में अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल ने इजराइली साइबर सुरक्षा स्टार्टअप सिम्पलीफाई का अधिग्रहण किया है। अब सिम्पलीफाई को गूगल क्लाउड के क्रानिकल ऑपरेशन में एकीकृत किया जाएगा। यह अमेरिका के बाहर सुरक्षा उद्योग में गूगल का पहला अधिग्रहण है। सिम्पलीफाई की स्थापना साल 2015 में हुई थी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?