करेंट अफेयर्स 7 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 7 जनवरी 2022 (current affairs 7 january 2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का सदस्य बना एंटीगुआ और बारबुडा –

एंटीगुआ और बारबुडा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करके अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 102वां सदस्य बन गया है। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने भारतीय उच्चायुक्त डॉ. के. जे. श्रीनिवास की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये।

शैफाली वर्मा बनीं BOB ब्रांड एंडोर्सर –

बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रिकेटर शैफाली वर्मा को अपना Brand Endorser बनाया है। शैफाली वर्मा साल 2019 में 15 वर्ष की अवस्था में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनीं थीं। साल 2021 मे शैफाली वर्मा टेस्ट मैच में 3 छक्के लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी –

हाल ही में चर्चा में रही यह अकादमी उत्तर प्रदेश में अवस्थित है। केंद्र सरकार द्वारा इसकी स्थापना साल 1986 में राज्य के फुरसतगंज एयरफील्ड में की गई थी। यह एक स्वायत्त निकाय है जिसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक शासी परिषद द्वारा प्रशासित किया जाता है। 

सीमा भवानी –

हाल ही में चर्चा में रही ‘सीमा भवानी’ Border Security Force (BSF) की महिला बाइकर्स की टीम है। यह टीम 26 जनवरी पर भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। इस आयोजन में विभिन्न रैंक की 100 से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं। इस टीम का गठन साल 2016 में किया गया था। इस टीम ने पहली बार साल 2018 के गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया था। 

ब्लू कुक –

हाल ही में चर्चा में रहा ‘ब्लू कुक’ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का मैनुअल हैं। यह विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है। हाल ही में पंजाब में रैली को संबोधित करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के विरोध के चलते राजमार्ग पर रुकना पड़ा। 

अटल सुरंग –

हाल ही में चर्चा में रही अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह रोहतांग दर्रे के नीचे लेह-मनाली मार्ग पर स्थित है। इस सुरंग की लम्बाई 9 किलोमीटर है। नए साल के मौके पर 7515 वाहन इस सुरंग से गुजरे जो अपने आप में रिकार्ड है। इस सुरंग का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को किया गया था।

पीएम एक्सीलेंस अवार्ड –

ये अवार्ड प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान किये जाते हैं। लोकप्रशासन में उत्कृष्टता के लिए ये पुरस्कार साल 2006 से प्रदान किये जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में इसके लिए एक वेब पोर्टल लांच किया है। इस पुरस्कार के साथ दी जाने वाली 10 लाख की राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। 

तख्त दमदमा साहिब –

दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में दमदमा साहिब को सिखों के पांचवें तख्त के रूप में मान्यता प्रदान की है। दिल्ली ने इसे मान्यता देने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1971 में एक संशोधन विधेयक पारित किया। वर्तमान में कुल पांच सिख तख्त हैं – इनमें से तीन पंजाब में, एक बिहार और एक महाराष्ट्र में है। 

राष्ट्रीय हवाई खेल नीति –

हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जनता की प्रतिक्रिया हेतु राष्ट्रीय हवाई खेल नीति का मसौदा तैयार किया है। यह नीति हवाई खेलों के लिए भारत की क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास करती है। सुरक्षा में यह अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करती है। इसका उद्देश्य साल 2030 तक भारत को हवाई खेल के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष देशों में लाना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?