करेंट अफेयर्स 8 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 8 जनवरी 2022 ( current affairs 8 january 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

खुंटकट्टी कानून –

इस कानून का संबंध झारखण्ड राज्य से है। खुंटकट्टी प्रणाली भूमि के संयुक्त जोत की एक आदिवासी वंश आधारित प्रणाली है। इसके तहत मुण्डा आदिवासी पेंड़ों को साफ कर भूमि को कृषि योग्य बनाते हैं। तब यह जमीन सामूहिक रूप से पूरे कबीले की होती है। झारखण्ड में पेंडों को अवैध रूप से काटने व बेचने में ग्रामीणों ने एक आदमी को पकड़ के पीटा। पुलिस के सामने ही उस आदमी को खुंटकट्टी कानून का उल्लंघन करने के लिए जिंदा जला दिया गया।

ओमीस्योर –

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत में निर्मित पहली ओमाइक्रोन परीक्षण किट को मंजूरी प्रदान की है। ओमीस्योर नाम की यह किट टाटा मेडिकल एण्ड डायग्नोस्टिक्स द्वारा विकसित की गई है। इस किट का टेस्ट रन टाइम 85 मिनट है।

तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार –  

साल 2020 के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की है। जल संरक्षण प्रयासों के लिए इस बार उत्तर प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बाद क्रमशः राजस्थान और तमिलनाडु का नाम आता है। मुजफ्फरनगर जिले को उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में घोषित किया गया है। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के धसपद को उत्तर क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुना गया। 

भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय –

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तेलंगाना के हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया है। यह विभिन्न प्रकार की करीब 35 चट्टानों को प्रदर्शित करता है जिनकी उम्र करीब 3.3 बिलियन वर्ष तक है। ये चट्टानें पृथ्वी के सबसे गहरे हिस्सों का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। इन चट्टानों को भारत के अलग-अलग हिस्सों से प्राप्त किया गया है।

ओपेक के अगले महासचिव बने हैथम अल घिस –

कुवैत के हैथम अल घिस को हाल ही में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है। ये कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्रमुख और ओपेक के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं। अब ओपेक के महासचिव पद पर ये मोहम्मद बरकिंडो का स्थान लेंगे। ओपेक का मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना में है। इसकी स्थापना सितंबर 1960 में इराक के बगदाद में हुई थी।

धीरेंद्र झा की नई पुस्तक ‘गाँधी जी के हत्यारे’ –

पत्रकार धीरेंद्र झा ने हाल ही में एक नई पुस्तक ‘गाँधी जी के हत्यारे : मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एण्ड हिज आइडिया ऑफ इंडिया’ लिखी है। 

बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ अभियान –

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड ने टैक्स बचाने के लिए बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ अभियान शुरु किया है। यह बताता है कि किस तरह स्वास्थ्य बीमा लेने से लोगों को टैक्स बचाने में मदद मिल सकती है। 24 फरवरी 2009 को एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। वर्तमान में इसकी एमडी व सीईओ प्रकाशचंद्र कांडपाल हैं।

ई-गवर्नेंस पर 24वां सम्मेलन –

केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रधान ने हैदराबाद में ई गवर्नेंस पर 24वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन तेलंगाना सरकार, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संयुक्त सहयोग से किया।

चुनाव आयोग ने चुनाव खर्चे की सीमा में की बढ़ोत्तरी –

भारत के निर्वाचन आयोग ने संसदीय व विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्चे की रकम में वृद्धि की है। इसके बाद अब बड़े राज्यों में संसदीय चुनाव में खर्च सीमा को 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख कर दिया गया है। वहीं छोटे राज्यों में इसे 54 लाख से बढ़ाकर 75 लाख कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में बड़े राज्यों में चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई है। छोटे राज्यों में चुनाव खर्चे की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 28 लाख कर दी गई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?