दैनिक समसामयिकी 5 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 5 अक्टूबर (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 5 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

स्वच्छ भारत पुरस्कार – 2020

स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 की राज्यों की श्रेणी में गुजरात को पहला और उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं जिलों की श्रेणी में तिरुनलवेल्ली (तमिलनाडु) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। ब्लाक की श्रेणी में खाचरौद (उज्जैन, उत्तर प्रदेश) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायत स्तर पर तमिलनाडु के चिन्नानूर गाँव को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

IPL में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी –

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में 100 कैच लेने वाले दूसरे विकेट कीपर बन गए हैं। आईपीएल में 100 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं।

ओडिशा सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन में दिखाई कुशलता –

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुशल कोविड-19 प्रबंधन के लिए ओडिशा सरकार की सराहना की है। चक्रवात अम्फान और प्रवासियों की समस्या के बावजूद ओडिशा सरकार द्वारा कोविड-19 के कुशल प्रबंधन के लिए WHO द्वारा ओडिशा की राज्य सरकार की सराहना की गई है।

नहीं रहे अभिनेता विशाल आनंद –

लंबी बीमारी के बाद अभिनेता विशाल आनंद का निधन हो गया। इन्होंने बालीवुड की कुल 11 फिल्मों में काम किया। इन्हें फिल्म ‘चलते चलते’ के किरदार के लिए जाना जाता है।

निर्वाचन आयोग –

चुनाव आयोग ने विकलांगों और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करने की सुविधा को जारी रखा है।

RAISE-2020

Responsible AI for Social Empowerment (RAISE) -2020 शिखर सम्मेलन का आयोजन नीति आयोग व इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 5 से 9 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा –

शिव नादर विश्वविद्यालय – डसॉल्ट सिस्टम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हाल ही में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया।

उमराह –

सऊदी अरब ने हाल ही में मक्का के लिए उमराह तीर्थ यात्रा शुरु की।

एलेक्स –

तूफान एलेक्स ने हाल ही में फ्रांस व इटली के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?