दैनिक समसामयिकी 4 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 4 अक्टूबर (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 4 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

परमाणु मिसाइल ‘शौर्य’ का परीक्षण –

भारत ने हाल ही में शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर रेंज में किया गया। इसकी मारक क्षमता 800 किलोमीटर है।

अनलॉक – 5

1 अक्टूबर 2020 से अनलॉक-5.0 शुरु हो गया है। केंद्र सरकार ने अनलॉक – 5 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर देश की अन्य सभी गतिविधियां 15 अक्टूबर तक शुरु हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, व्यापार मेले इत्यादि कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?