12 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

12 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 12 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

फोर्ब्स इंडिया सूची – 2019

हाल ही में फोर्ब्स इंडिया 2019 सूची में भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों को जगह दी गई है। इस बार फिर रिलायंस इंजस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर शीर्ष पर बने हुए हैं। ये 12वां वर्ष है जब वे देश के सबसे अमीर व्यक्ति चुने गए हैं। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी के बाद इस सूची में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। साल 2018 में अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर थे, जो इस बर 17वें पायदान पर हैं। इस सूची में इस बार 6 नए अरबपतियों को जगह मिली है।

कामिनी रॉय –

बंगाल की प्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका कामिनी रॉय ब्रिटिश भारत में स्नातक करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इनका जन्मदिन 12 अक्टूबर को होता है। इन्होंने जीवन भर महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 12 अक्टूबर 1864 को इनका जन्म बंगाल के बसंदा गांव में हुआ था। 1933 में इनका निधन बिहार के हजारीबाग जिले में हो गया। आज 12 अक्टूबर 2019 को Google ने इनको एक ख़ास डूडल बना कर सम्मान दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?