समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी दिसम्बर – 2018 (Current Affairs)

समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी दिसम्बर – 2018 (Current Affairs December – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के दिसम्बर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

RBI गवर्नर उर्जित आर. पटेल ने दिया इस्तीफ़ा – रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( RBI ) के 24 वें गवर्नर उर्जित आर. पटेल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

शक्तिकांत बने नए RBI गवर्नर – उर्जित आर. पटेल के आरबीआई गवर्नर पद से त्यागपत्र देने 24 घण्टे के अन्दर ही 11 दिसम्बर को केन्द्र सरकार ने आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को नया RBI गवर्नर नियुक्त कर दिया है। शक्तिकांत दास RBI के 25 वें गवर्नर बने हैं।

COP 24 : पेरिस जलवायु समझौते पर 200 देश सहमत – केटोविस ( पोलैंड ) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में 200 देश 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने के नियमों पर राजी हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को सीओपी 24 के नाम से भी जाना जाता है। पेरिस समझौता 2020 से लागू होगा। हालांकि अमेरिका, सऊदी अरब, रूस और कुवैत ने इसका विरोध किया।

विक्रमसिंघे पांचवीं बार श्रीलंका के प्रधानमन्त्री बने – रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी।

हर्षवर्धन US में भारतीय राजदूत नियुक्त – 20 दिसम्बर 2018 को भारत सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA ) में भारत का अगला राजदूत हर्षवर्धन श्रिंगला को नियुक्त किया है। वे भारतीय विदेश सेवा ( IFS ) के 1984 बैच के राजनयिक हैं। इन्होंने नवतेज सरना की जगह ली है।

रीवा गांगुली बांग्लादेश की उच्चायुक्त नियुक्त – भारत ने वरिष्ठ राजनयिक रिवा गांगुली दास को बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त किया है। इन्होंने हर्षवर्धन श्रिंगला की जगह ली है।

पी के दास CBIC के अध्यक्ष नियुक्त – प्रणव कुमार दास को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और सीमा शुल्क बोर्ड ( CBIC ) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। ये 31 दिसम्बर 2018 को मौजूदा अध्यक्ष एस रमेश के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 जनवरी 2019 से पद भार संभालेंगे। CBIC वित्त मंत्रालय के तहत शीर्ष अप्रत्यक्ष कर नीति बनाने वाला निकाय है। इसमें छः सदस्य होते हैं।

महिला बहुमत वाला नेवाडा पहला अमेरिकी राज्य बना – नेवाडा 18 दिसम्बर 2018 को अपनी विधायिका में कुल 63 सीटों में 51 % महिलाओं के साथ महिला बहुमत वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?