समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अक्टूबर – 2018 (Current Affairs)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अक्टूबर – 2018 (Current Affairs October – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के अक्टूबर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

विविध

कर्नाटक राज्य दुर्घटना में सहायता करने वाले लोगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने वाला प्रथम राज्य बन गया है – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने कर्नाटक गुड समारिटन एंड मेडिकल प्रोफ़ेशनल बिल 2016 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 के अंतर्गत मंजूरी दी है। किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में लोगों की सहायता करने वाले अच्छे नागरिकों ( Samaritan ) को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है। 

हाल ही में जस्टिस ए. एस. बोपन्ना गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश बने – जस्टिस ए. एस. बोपन्ना ने 29 अक्टूबर को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।

खेल

पुरुष एशियाई हॉकी चैम्पियन ट्रॉफी 2018 का ख़िताब – एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2018 का भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बारिश के कारण मैच नहीं हो सका इसीलिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

निधन 

हिन्दी कमेंटेटर जसदेव सिंह का निधन 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?