27 अप्रैल 2023
प्रकाश सिंह बादल का निधन –
पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की अवस्था में 25 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। सांस संबंधी समस्या के कारण इन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया। इनका जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था।
राजनीतिक जीवन –
ये 1957 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे।
1969 में एक बार फिर विधायक चुने गए और मंत्री पद मिला।
ये कुल 10 बार विधानसभा सदस्य रहे।
प्रकाश सिंह बादल 1970 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
1977 की मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय मंत्री बने और कृषि व सिंचाई मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
ये 1972, 1980 और 2002 में विपक्ष के नेता रहे।
12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002 तक रहे मुख्यमंत्री।
इसके बाद 2007 में ये चौथी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने।
2012 में वे आखरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने और 2017 तक पद पर रहे।
30 मार्च को इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।
3 दिसंबर 2020 को किसानों के देशव्यापी विरोध में इन्होंने यह पुरस्कार बापस कर दिया।





