ऑपरेशन कावेरी

ऑपरेशन कावेरी –

सूडान में फंसे भारतीयों को बापस लाने के लिए भारत ने 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी चलाया। इसके तहत 278 भारतीयों का पहला जत्था रवाना कर दिया गया। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना कर दिया गया। सूडान में करीब 3000 भारतीय हैं। अफ्रीकी देश सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूहों के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। सत्ता संघर्ष की इस लड़ाई में अब तक 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रश्न – हाल ही में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किसके द्वारा किया गया ?

उत्तर – DRDO और भारतीय नौसेना

प्रश्न – हाल ही में चर्चा मे रहा मैग्नापोर्थे ओराइजी क्या है ?

उत्तर – कवक

प्रश्न – कोप इण्डिया 2023 के तहत भारत ने किस देश की वायुसेना के साथ पश्चिम बंगाल में जॉइन्ट एक्सरसाइज में भाग लिया ?

उत्तर – अमेरिका

प्रश्न – आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मैच कहाँ पर खेला जाएगा ?

उत्तर – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

प्रश्न – हाल ही में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में किसे सचिव नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – राजेश कुमार सिंह

प्रश्न – सिनेमाटोग्राफी (संशोधन) विधेयक, 2023 किस केंद्रीय मंत्रालय से संबंधित है ?

उत्तर – सूचना और प्रसारण मंत्रालय

प्रश्न – कौनसी कंपनी 500 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली यूरोपीय कंपनी बनी है ?

उत्तर – LVMH

प्रश्न – मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किस देश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की ?

उत्तर – बांग्लादेश

प्रश्न – भारत ने साल 2015 से 2022 के बीच मलेरिया के मामले में कितनी गिरावट दर्ज की ?

उत्तर – 85 प्रतिशत

प्रश्न – तुर्की में आयोजित तीरंदाजी विश्वकप में कितने पदक जीते ?

उत्तर – 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक

प्रश्न – शांति के लिए बहुपक्षवाद और कूटनीति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 24 अप्रैल

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?