पश्चिम बंगाल सामान्य ज्ञान (West Bengal General Knowledge) – पश्चिम बंगाल भारत का पूर्वी राज्य है, इसकी राजधानी कोलकाता है। कोलकाता की स्थापना जॉब चार्नाक ने की थी। प्राचीनकाल में सिकंदर के आक्रमण से लेकर ब्रिटिश काल तक भारतीय इतिहास में बंगाल एक महत्वपूर्ण प्रान्त रहा। ब्रिटिश काल में यह बंगाल प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आता था। इसकी सीमा सिक्किम, असम, ओडिसा, झारखण्ड, बिहार से लगती है। इनके अतिरिक्त इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भूटान, बांग्लादेश व नेपाल से मिलती है।

पश्चिम बंगाल : एक नजर में (West Bengal at a Glance)
राज्य | पश्चिम बंगाल |
---|---|
राजधानी | कोलकाता |
स्थापना दिवस | 1 नवंबर (1956) |
राज्यपाल | सी.वी. आनन्द बोस |
मुख्यमंत्री | ममता बनर्जी |
उच्च न्यायालय | कलकत्ता हाई कोर्ट |
क्षेत्रफल | 88752 वर्ग किमी. |
जनसँख्या | 9,12,76,115 |
लोकसभा सीटें | 42 |
राज्यसभा सीटें | 16 |
विधानसभा सीटें | 295 |
कुल जिले | 23 |
राजकीय पुष्प | शेफाली |
राजकीय पक्षी | वाइट नेक किंगफिशर |
राजकीय पशु | फिशिंग कैट |
राजकीय वृक्ष | चेटियन |
जन घनत्व | 1029 |
लिंगानुपात | 947 |
भाषा | बांग्ला, हिंदी, उर्दू, नेपाली |
लोकनृत्य | काठी |
नदियाँ | गंगा, हुगली, दामोदर, भागीरथी, मयूराक्षी |
जनजातियाँ | भूमिज, संथाल, लेपचा, संतल, मुनस, भूटिया |
महत्वपूर्ण त्यौहार | दुर्गा पूजा |
मेला | गंगासागर मेला |
महत्वपूर्ण भोजन | मच्छी-चावल |
प्रमुख मिठाई | रसगुल्ला |
पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिले हैं –
कोलकाता, दार्जिलिंग, मुर्शिदाबाद, बर्धमान, नदिया, कूचबिहार, हुगली, हावड़ा, वीरभूमि, पश्चिम बर्धमान, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, पुरुलिया, बाकुंडा, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग, झाड़ग्राम।