2 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

2 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 2 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

पंजाब सरकार ने हाइजीन रेटिंग के बिना ऑनलाइन फ़ूड सप्लाई पर लगाई रोक –

पंजाब सरकार ने ‘तंदुरुस्त पंजाब मिशन’ के तहत पंजाब में हाइजीन रेटिंग के बिना ऑनलाइन फ़ूड सप्लाई पर रोक लगा दी है। इसके तहत पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ऑनलाइन खाद्य सामग्री की सप्लाई करने वाली कंपनियों को निर्देश जारी किये हैं।

अमेरिका में सऊदी के फर्जी प्रिंस का भांडाफोड़ –

अमेरिका में पिछले 30 वर्षों से सऊदी का फर्जी प्रिंस बनकर रहने वाले एक ठग का मामला सामने आया है। यह अब तक निवेशकों से 80 लाख डॉलर की रकम ठग चुका है। एंथोनी गिगनिक नामक इस शख्स को फ्लोरिडा की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में 18 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

NIA ने किया भारत में नए  रास्ते से ISI द्वारा नकली नोट भेजे जाने का दावा –

NIA के अनुसार अब ISI और D कंपनी भारत में नकली नोटों के खेंप भेजने के लिए नेपाल की बजाय बांग्लादेश के रस्ते का इस्तेमाल कर रही है। काफी समय से नकली नोट भेजने का धंधा ठप्प पड़ा था। परन्तु अब फिर से ये गिरोह सक्रिय हो गए हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?