1 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

1 जून 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 1 जून 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

S-400 डिफेन्स प्रणाली सौदा –

भारत ने रूस के साथ अक्टूबर 2018 में S-400 रक्षा प्रणाली का सौदा किया था। परन्तु अमेरिका ने अब इस डील पर अपनी नाराजगी जताई है। ट्रम्प ने चेतावनी के तौर पर कहा कि यह सौदा भारत-अमेरिका रिश्ते पर गंभीर असर डाल सकता है। अमेरिका ‘काट्सा कानून’ के तहत अपने दुश्मन देश से किये गए किसी अन्य देश द्वारा सौदे पर प्रतिबन्ध लगा सकता है।

चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 25% तक टैरिफ बढ़ाया –

ट्रेड के छिड़े वार में चीन ने अमेरिका के जवाब में उसके उत्पादों पर 25% तक टैरिफ बढ़ा दिया है। चीन ने अमेरिका से होने वाले 60 अरब डॉलर तक के व्यापार पर 25% टैरिफ की वृद्धि कर दी है। इससे पहले अमेरिका ने चीन से आयातित 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ में वृद्धि की थी।

श्रीलंका को कोलंबो ब्लास्ट की चेतावनी दी थी भारत ने –

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने कहा कि भारत ने कोलम्बो ब्लास्ट से 15 दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी लेकिन अधिकारीयों ने यह जानकारी उन्हें नहीं दी। कोलंबो में बीते 21 अप्रैल को सिलसिलेबार आठ बम धमाके हुए थे। इसकी आशंका जताते हुए भारतीय खुपिया एजेंसियों ने 04 अप्रैल को ही श्रीलंकाई अधिकारीयों को रिपोर्ट भेजी थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?