करेंट अफेयर्स 13 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 13 दिसंबर 2021 (current-affairs-13-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मिस यूनिवर्स 2021

इस बार साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की हरनाज़ संधू को मिला। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में इजराइल के एलात में हुआ। 21 वर्षीय हरनाज़ संधू पंजाब की रहने वाली हैं। जिन्होंने पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

रामानुजन पुरस्कार 2021

हाल ही में भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता को साल 2021 के रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान एफाइन बीजगणितीय ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदान किया गया। ये कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान में प्रोफेसर हैं। यह सम्मान पाने वाली नीना गुप्ता तीसरी महिला हैं। इन्हें साल 2014 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। साल 2019 में इन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ये 70 साल पुरानी गणितीय पहेली जारिस्की की रद्दीकरण की समस्या को सफलतापूर्वक सुलझा चुकी हैं।

रामानुजन पुरस्कार के बारे में –

भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के नाम पर साल 2005 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ के साथ सैद्धांतिक भौतिकी के लिए अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर द्वारा प्रदान किया जाता है।

इंडिया स्किल रिपोर्ट 2022 –

हाल ही में व्हीबॉक्स ने भारत कौशल रिपोर्ट 2022 को जारी किया गया है। यह इस रिपोर्ट का 9वां संस्करण है। इसका विषय ‘कार्य के भविष्य का पुनर्निर्माण और पुनर्रचना’ है। इस सूची में महाराष्ट्र को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इसके बाद इस सूची में उत्तर प्रदेश व केरल का नाम आता है। सर्वाधिक रोजगार योग्य संसाधनों वाला शहर पुणे है। 

पिनाका एक्सटेंडेड रेंज 2021 –

डीआरडीओ ने हाल ही में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज 2021 का सफल परीक्षण किया है। यह रेंज वर्जन 45 किलोमीटर तक के निशाने को तबाह कर सकता है। साथ ही इन मिसाइलों के उड़ान पथ को रेंज उपकरणों की सहायता से ट्रैक भी किया जा सकता है।

बैंक एश्योरेंस –

यह एक बैंक और एक बीमा कंपनी के बीच की एक साझेदारी है। यह अपने ग्राहकों को बीमा उत्पाद पेश करने में सक्षम बनाएगी। हाल ही में फेडरल बैंक और स्टार हेल्थ इंश्योरेंश के बीच इस संबंध में समझौता हुआ है। फेडरल बैंक की स्थापना 23 अप्रैल 1931 को हुई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?