करेंट अफेयर्स 14 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 14 दिसंबर 2021 (current-affairs-14-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

कोविडेंगू –

भारत के तेलंगाना राज्य में हाल ही में कोविडेंगु के मामले सामने आए हैं। यह कोविड-19 और डेंगु के संयोजन से होता है। ऐसा तब होता है जब एक कोवि़ड-19 का मरीज डेंगू से पीड़ित होता है। तेलंगाना में इसके 8 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत, शरीर व जोड़ों का दर्द, और ठण्ड लगना शामिल है।

टाइम्स पर्सन ऑफ द् ईयर 2021

टाइम पत्रिका ने इस बार टेस्ला व स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क को पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। वर्तमान में टाइम पत्रिका के एडिटर इन चीफ एडवर्ड फेलसेंथल हैं। यह पत्रिका 1927 ई. से यह खिताब देती आ रही है।  

ब्राइड्स व्हेल –

हाल ही में खबरों में रही मैक्सिको की खाड़ी की Bryde’s Whale को लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम के तहल लुप्तप्राय घोषित कर दिया गया है। इस प्रजाति की आबादी मात्र 100 से भी कम बची है। भारत के ओडिशा राज्य के पुरी व जंगम जिलों की सीमा तट पर एक ब्राइड्स व्हेल का शव पाया गया था।

कैथरीन रसेल –

हाल ही में Catherine Russell को संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी यूनिसेफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की घोषणा के अनुसार कैथरीन इस पद पर हेनरीटा फोर का स्थान लेंगी। जो जुलाई में पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।

झिल्ली दलबेहरा –

ये भारतीय भारोत्तोलक हैं। इन्होंने हाल ही में राष्ट्रमण्डल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?