करेंट अफेयर्स 15 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 15 दिसंबर 2021 (current-affairs-15-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

कैप्टन वरुण सिंह –

जिंदगी से जंग हार गए कैप्टन वरुण सिंह। 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉपटर क्रैश में जीवित बच गए थे वरुण सिंह। तमिलनाडु में हुई इस घटना में सीडीएस जनरल विपन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की गई थी जान। कुल 14 लोग सवार से Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना –

इस योजना के तहत सर्वाधिक लाभार्थियों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। इसके बाद तमिलनाडु व गुजरात का स्थान आता है।

न्यू कैलेडोनिया द्वीप –

हाल ही में चर्चा में रहा न्यू कैलेडोनिया द्वीप आस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। हाल ही में यहाँ जनमत संग्रह कराया गया। जिसमें यहाँ के लोगों ने फ्रांस का हिस्सा बने रहने का निर्णय किया। इसमें भाग लेने वालों में से 96 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस के साथ रहने का विकल्प चुना। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन ने इस फैसले का स्वागत किया है। 

गौतम राघवन –

भारतीय मूल के अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार गौतम राघवन को जो बाइडेन ने राष्ट्रपति कार्मिक के व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया है। White House Presidential Personnel Office व्हाइट हाउस का कार्यालय है। इसे नई नियुक्तियों की जांच करने का कार्य सौंपा गया है। यह व्हाइट हाउस में कार्य करने वालों का आकलन करने के लिए बनाया गया है।

पहला ड्रोन मेला – 

मध्यप्रदेश सरकार ने ग्वालियर में देश के पहले ड्रोन मेले का आयोजन किया। इसका आयोजन भारत सरकार, नागरिक उड्डनयन मंत्रालय, मध्यप्रदेश सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, सतना, व जबलपुर में पांच ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे।

केयर फॉर हॉकी अभियान –

देश में फील्ड हॉकी की मान्यता बढ़ाने के लिए बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने हाल ही में केयर फार हॉकी अभियान की शुरुवात की है। कंपनी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के साथ साझेदारी की है। रानी रामपाल इस अभियान का चेहरा होंगी। बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के वर्तमान सीईओ व एमडी तपन सिंघल हैं।

ई लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘उन्नति’ –

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में ई-लर्निंग प्लेटफार्म उन्नति को शुरु किया है। इसे दिल्ली पुलिस की प्रमुख योजना युवा (YUVA) के अंतर्गत लागू किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् सभागार में इसकी शुरुवात की।

मिथिला मखाना –

केंद्र ने बिहार के मिथिला मखाना को दिया जीआई टैग। साथ ही बिहार मखाना का नाम बदलकर मिथिला मखाना करने की याचिका को भी हाल ही में स्वीकार कर लिया गया है। केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्रालय के तहत भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री ने बिहार मखाना का नाम बदलकर मिथिला मखाना करने की याचिका को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले बिहार की मधुबनी पेंंटिंग, भागलपुरी जरदालु, कतरनी चावल, शाही लीची, मगही पान, सिलाव खाजा को जीआई टैग मिल चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?