करेंट अफेयर्स 16 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 16 दिसंबर 2021 (current-affairs-16-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

इशियन पावर इंडेक्स 2021

हाल ही में जारी एशियन पावर इंडेक्स में इस बार अमेरिका शीर्ष पर है। यह ऐसे देशों की सूची है जो साल में एशिया पर प्रभाव डालते हैं। इस बार एशिया क्षेत्र पर प्रभाव डालने में अमेरिका शीर्ष पर है। यह इंडेक्स लोवी इंस्टीट्यूट, सिडनी द्वारा तैयार की जाती है। इसमें भारत को चौथे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में रैंक किया गया है। यह एशिया के 26 देशों व क्षेत्रों की रैंकिंग है।

दुनिया की पहली पेपरलेस सरकार –

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की दुबई सरकार ने पूरी तरह पेपरलेस होने की घोषणा की है। यह दुनिया की पहली पेपरलेस सरकार है। दुबई पेपरलेस स्ट्रेटेजी को 5 चरणों में लागू किया गया है। 1800 से अधिक डिजिटल सर्विसेज के लिए 45 सरकारी संस्थानों में रणनीति लागू की गई।

विजय दिवस –

16 दिसंबर को भारत में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारीख को 1971 ई. में पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना और बांग्लादेश की मुक्तिवाहिनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। 2021 में इस जीत के 50 साल पूरे हो गए हैं।

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल –

हाल ही में गोवा के पणजी में 7वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इसका विषय ‘आजादी का अमृत महोत्सव – एक समृद्ध भारत के लिए रचनात्मक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का जश्न मनाना’ है। पहले इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का आयोजन साल 2015 में आईआईटी दिल्ली में किया गया था।

Pride Prejudice and Punditry –

शिशि थरूर ने अपनी इस पुस्तक का हाल ही में हैदराबाद, तेलंगाना में विमोचन किया। यह शशि थरूर की 23वीं पुस्तक है। ये साल 2019 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?