करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2021 (current-affairs-17-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

हिन्द महासागर संवाद –

हाल ही में 8वें हिन्द महासागर संवाद की मेजबानी भारत द्वारा की गई। विदेश मंत्रालय ने विश्व मामलों की भारतीय परिषद के साथ इसकी मेजबानी की। इस साल इसकी थीम ‘Leveraging Digital Technologies for health, Education, Development, and trade in indian ocean rim association member state’ रखी गई। 

मनोहरी गोल्ड टी –

यह चाय भारतीय राज्य असम से संबंधित है। यह एक दुर्लभ किस्म की चाय है। अपनी कीमत को लेकर हाल ही में इस चाय ने इतिहास रच दिया है। हाल ही में यह गुवाहाटी नीलामी केंद्र में 1 लाख रुपये किलो के हिसाब से बिकी। हर साल 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। यह पानी के बाद दुनिया में सर्वाधिक पिया जाने वाला पेय है। पहले अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था। 

पोलैंड से संधि –

भारत ने आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहयोग के उद्देश्य से यूरोपियन देश पोलैण्ड के साथ एक संधि की है। 

मालिनी पार्थसारथी –

हाल ही में अमेरिका स्थित कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल ने 2022 के पूर्व छात्र पुरस्कार विजेताओं के रूप में नामित किया है। ये द् हिन्दू ग्रुप पब्लिशिंग की चेयरपर्सन और एक अनुभवी पत्रकार हैं। 

विश्व व्यापार संगठन –

हाल ही में विश्व व्यापार संगठन ने भारत को चीनी क्षेत्र में अपनी सब्सिडी वापस लेने को कहा है। दरअसल आस्ट्रेलिया, ब्राजील, ग्वाटेमाला ने चीनी क्षेत्र में अपने नीतिगत उपायों के संबंध में वर्ष 2019 में भारत के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में शिकायत की थी।

कोलकाता की दुर्गा पूजा –

हाल ही में यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्रदान की है। यूनेस्को ने साल 2021 की अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में इसे स्थान दिया है। इसके साथ ही इस सूची में भारत के 14 अमूर्त सांस्कृतिक तत्व शामिल हो चुके हैं। दुर्गा पूजा का वार्षिक पर्व बंगाल में अक्टूबर-नवंबर में मनाया जाता है। 

खादी डेनिम –

अमेरिका स्थित यूएस फैशन ब्रांड ‘पेटागोनिया’ ने हाल ही में अपने परिधानों के लिए खादी डेनिम का चयन किया है। कंपनी ने भारत में गुजरात से 1.08 करोड़ रुपये में करीब 30 हजार मीटर खादी डेनिम कपड़ा खरीदा। 

किस राज्य सरकार द्वारा 14 से 16 दिसंबर तक प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया – गुजरात सरकार

विश्व बैंक ने दुनिया के सबसे गरीब देशों के लिए कोविड-19 संकट से उबरने हेतु कितनी धनराशि की सहायता की घोषणा की – 93 अरब डॉलर

कौनसा तूफान हाल ही में दक्षिणी फिलीपींस से टकराया – ‘राय’

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?