करेंट अफेयर्स 18 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 18 दिसंबर 2021 (current-affairs-18-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व अरबी भाषा दिवस –

18 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व अरबी भाषी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह विश्व स्तर पर व्यापक रूप में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे दुनिया भर के 40 करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इस बार इस दिवस की थीम ‘The Arabic Language and Civilization Communication’ रखी गई। संयुक्त राष्ट्र ने 18 दिसंबर 1973 को इस दिवस को मनाने का फैसला लिया था।

अल्पसंख्यक अधिकारिता दिवस –

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर 1992 को अल्पसंख्यक अधिकारिता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। भारत में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा इस दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम के तहत इस आयोग की स्थापना 1992 ई. में की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस – 

हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व के प्रवासियों द्वारा किये गए योगदान को चिह्नित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘Harnessing the Potential of Human Mobility’ रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के बाद 1990 ई. में यह दिवस पहली बार मनाया गया था। प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना 6 दिसंबर 1951 को की गई थी।

ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द् ईयर –

कुमार मंगलम बिड़ला को ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द् ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कुमार मंगलम आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष हैं। उन्हें सिलिकॉन वैली से बाहर स्थित द् इंडस एंटरप्रेन्योर्स से बिजनेस ट्रांसफार्मेशन मिला है। सत्या नडेला, एलन मस्क, जेफ बेजोस के साथ वैश्विक उद्यमिता के लिए पुरस्कार पाने वाले ये पहले भारतीय उद्योगपति हैं। 

एस. एस. ओबेरॉय –

एस. एस. ओबेराय द्वारा लिखित पुस्तक ‘Rewinding of First 25 years of Ministry of Electronics and Information Technology’ का हाल ही में विमोचन किया गया है। ये इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के पूर्व सलाहकार हैं। इस पुस्तक का विमोचन इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी द्वारा किया गया। 

विश्व के टॉप प्रशंसित व्यक्तियों की सूची –

डेटा एनेलिटिक्स कंपनी YouGov. ने हाल ही में एक वैश्विक सर्वेक्षण कर विश्व के 20 प्रशंसित लोगों की सूची तैयार की। यह सूची 38 देशों के 42 हजार लोगों से फीडवैक लेकर तैयार की गई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इस सूची में शीर्ष पर हैं। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8वें स्थान पर रखा गया है। साथ ही महिलाओं की सूची में मिशेल ओबामा शीर्ष पर हैं। पुरुषों की यह सूची निम्नलिखित है –

  1. बराक ओबामा
  2. बिल गेट्स
  3. शी जिनपिंग
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  5. जैकी चैन
  6. एलन मस्क
  7. लियोनेल मेसी
  8. नरेंद्र मोदी
  9. व्लादिमीर पुतिन
  10. जैक मॉ
  11. वारेन बफेट
  12. सचिन तेंदुलकर
  13. डोनाल्ड ट्रंप
  14. शाहरुख खान
  15. अमिताभ बच्चन
  16. पोप फ्रांसिस
  17. इमरान खान
  18. विराट कोहली
  19. एन्डी लाओ
  20. जो बाइडेन

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?