करेंट अफेयर्स 12 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 12 दिसंबर 2021 (current-affairs-12-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

बर्ड फ्लू –

केरल राज्य में बर्ड फ्लू के खतरे के चलते हाल ही में 12000 से अधिक बत्तखों को मारने का मामला सामने आया है। राज्य के अलाप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू के मामले की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिले की ठाकाझी ग्राम पंचायत में इन बत्तखों को मार दिया गया। इसे पहले एक नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया था। 

अटल टिकटिंग प्रयोगशाला –

हाल ही में नीति आयोग ने जम्मू-कश्मीर में 1000 अटल टिकटिंग प्रयोगशालाएं स्थापित करने की योजना बनाई है। इनमें से 187 को इसी वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले स्थापित किया जाएगा। यह पहल वैज्ञानिक विचारों के प्रयोग व समझ के रास्ते बनाकर बच्चों में संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देगी।

समलैंगिक विवाह –

हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश चिली ने अपने नागरिकों को समलैंगिक विवाह को मंजूरी प्रदान की है। चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने हाल ही में समलैंगिक विवाह और बच्चों को गोद लेने संबंधी कानून पर हस्ताक्षर किये हैं। 

नीरज चोपड़ा –

साल 2021 में भारत में गूगल पर सर्वाधिक सर्च किये जाने वाले व्यक्ति नीरज चोपड़ा हैं। गूगल ने हाल ही में अपनी ईयर इन सर्च 2021 सूची जारी की है। यह सूची विश्व भर में गूगल पर सर्वाधिक सर्च की गई चीजों को इंगित करती है। नीरज चोपड़ा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं।

NIPER (संशोधन) विधेयक –

हाल ही में संसद में पारित हुआ यह विधेयक ‘फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान’ को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (NIPER) हाल ही में संसद से पारित किया गया। इसका उद्देश्य अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, हाजीपुरा, रायबरेली व गुवाहाटी में स्थित इन संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देना है। साथ ही उनके लिए एक सलाहकार परिषद की स्थापना करना भी इसका उद्देश्य है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?