करेंट अफेयर्स 11 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 11 दिसंबर 2021 (current-affairs-11-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ESG Report –

पर्यावरण, सामाजिक, और शासन (Environment, Social, and Governance – ESG) रिपोर्ट हाल ही में भारतीय एयरलाइन ‘इंडिगो’ द्वारा लांच की गई है। किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा लांच की गई यह पहली ईएसजी रिपोर्ट है।

BYJU’s –

साल 2021 तक बायजूज दुनिया की सबसे मूल्यवान एडटेक कंपनी बन गयी है। यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रौद्योगिकी (एड-टेक) कंपनी है।18 बिलियन डॉलर के साथ यह विश्व की सबसे मूल्यवान एडटेक कंपनी है। कंपनी ने आस्ट्रिया में मुख्यालय वाले जियोजेब्रा का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे की कीमत 10 करोड़ डॉलर के करीब है। यह बायजूज का 9वां बड़ा अधिग्रहण है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) –

केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  को 2021 से 2024 तक जारी रखने की मंजूरी प्रदान की है। योजना के विस्तार से शेष 1,55,75,000 घरों के निर्माण में मदद मिलेगी। साथ ही 2.95 करोड़ पक्के घरों के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

भारत की सबसे शक्तिशाली महिला – 2021

फार्च्यून इंडिया ने हाल ही में भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। तत्पश्चात क्रमशः नीता अंबानी, सौम्या स्वामीनाथन, किरण मजूमदार शॉ, सुचित्र एल्ला का नाम आता है।

रॉयल गोल्ड मेडल –

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश ऑर्किटेक्ट्स ने भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को यह सम्मान देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार 1848 ई. से हर साल दिया जाता है।

स्टार्टअप इनोवेशन चैलेंज –

एयरटेल और इन्वेस्ट इंडिया ने संयुक्त रूप से हाल ही में यह चैलेंज शुरु किया है। चैलेंज के बिजेता को 3.5 लाख रुपये दिये जाएंगे। एयरटेल की स्थापना 1995 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष सुनील भारती हैं।

समिट फॉर डेमोक्रेसी –

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन को संबोधित किया। लोकतंत्र के इस शिखर सम्मेलन में 100 देशों ने हिस्सा लिया था।

हैदरपुर आर्द्रभूमि –

उत्तर प्रदेश में स्थित हैदरपुर आर्द्रभूमि को हाल ही में रामसर साइट का दर्जा दिया गया है। यह बिजनौर से 10 किलोमीटर दूर मध्य गंगा बैराज से लगा हुआ क्षेत्र है। इसे 1971 के रामसर कन्वेंशन ऑन वेटलैंड्स के तहत मान्यता दी गई है। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में कुल 9 रामसर साइट हो गई हैं। साथ ही देश में अब कुल 47 रामसर साइट हो गई हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?