करेंट अफेयर्स 10 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 10 दिसंबर 2021 (current-affairs-10-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अटल वयो अभ्युदय योजना –

सामाजिक न्याय और अधिकारिया मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस अम्ब्रेला योजना की शुरुवात की है। देश भर के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए यह योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना इस योजना की घटक है। 

एयर सुविधा पोर्टल –

कोविड महामारी के दौरान निर्वाध हवाई यात्रा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा एयर सुविधा नाम से एक पोर्टल लांच किया गया है। इसका उद्देश्य भारत आने वाले सभी विदेशी यात्रियों को बाधारहित हवाई सफर प्रदान करना है।

सुनील अरोड़ा –

भारतीय नौकरशाह सुनील अरोड़ा को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय आइडिया के सलाहकार मण्डल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके हैं। इस संगठन का उद्देश्य स्थाई लोकतंत्र का समर्थन करना है। यह एक अंतर सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1995 ई. में स्टॉकहोम (स्वीडन) में की गई थी। वर्तमान में इस संगठन के कुल 34 सदस्य देश हैं। 

लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में अपना नया लेजर कम्युनिकेशंस रिले डिमॉन्स्ट्रेशन लांच किया है। यह नासा की पहली लेजर संचार प्रणाली है। यह नासा को अंतरिक्ष में ऑप्टिकल संचार का परीक्षण करने में मदद करेगा। वर्तमान में नासा के अधिकांश स्पेस शिप डाटा भेजने हेतु रेडियो फ्रेक्वेंसी संचार का प्रयोग करते हैं। इसके दो ऑप्टिकल टर्मिनल हैं।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 –

यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई है। विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2021 के अनुसार साल 2020 में विश्व भर में मलेरिया से मरने वालों की संख्या 6 लाख 27 हजार है। जो कि पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो दुनिया पर इसके त्वरित पुनरुत्थान को देखने का खतरा बढ़ जाएगा।

एशिया यूथ पैरा गेम्स 2021

भारत ने चौधे एशियन पैरा गेम्स में कुल 41 पदक अपने नाम किये। इनमें 12 स्वर्ण, 15 रजत, और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। इनका आयोजन बहरीन के रिफा शहर में किया गया था। बहरीन की राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति द्वारा स्थानीय सरकार के सहयोग से इसका आयोजन किया गया था। इस आय़ोजन में 30 देशों के 700 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया। अब 2025 में एशियन गेम्स के 5वें संस्करण की मेजबानी ताशकंद (उजबेकिस्तान) द्वारा की जाएगी।

वन लाइनर प्रश्न उत्तर –

CBI और ED के निदेशकों के कार्य काल को 2 साल से बढ़ाकर कितना किया जाएगा – 5 साल

हाल ही में इंडोनेशिया द्वारा बाली में आयोजित जी-20 अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में किस भारतीय ने वर्चुअली भाग लिया – निर्मला सीतारमण

एशियाई विकास बैंक ने भारत मे शहरी सेवाओं में सुधार हेतु कितना ऋण दिया – 2634 करोड़ रुपये।

वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें कब तक निलंबित रहेंगी – 31 दिसंबर 2021

8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह किसके द्वारा मनाया जा रहा है – बिजली मंत्रालय

नासा ने ब्लैक होल के रहस्यों को उजागर करने हेतु कौनसा टेलीस्कोप लांच किया – एक्स रे स्पेस टेलीस्कोप

जेल में बंद किस देश के पत्रकार ने अमेरिका स्थित एनजीओ चाइनाएड द्वारा लिन झोओ फ्रीडम पुरस्कार जीता – चीन

लोकतंत्र के लिए पहला व्हाइट हाउस शिखर सम्मेलन लांच किया – जो बाइडेन

इटली ने अमेजन पर कितनी धनराशि का जुर्माना लगाया – 1.3 बिलियन डॉलर

Reporters without borders के अनुसार दुनिया में पत्रकारों का सबसे बड़ा बंदी देश कौनसा है – चीन

किन-किन देशों ने 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार किया – यूके, कनाडा, आस्ट्रेलिया, अमेरिका

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?