दादरा और नगर हवेली सामान्य ज्ञान

दादरा और नगर हवेली सामान्य ज्ञान (Dadra and Nagar Haveli General Knowledge ) – दादरा और नगर हवेली भारत के सात केंद्रशासित प्रदेशों में से एक है। यह भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित है। इसकी राजधानी सिलवासा है। यह भौतिक आधार पर दो हिस्सों दादर ( गुजरात ) और नगर हवेली ( महाराष्ट्र ) में विभाजित है। यह 491 वर्ग किलो मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल क्षेत्र है। इस पर पहले पुर्तगालियों का शासन था। वहाँ की जनता ने 2 अगस्त 1954 को पुर्तगालियों से खुद को स्वतंत्र घोषित कर लिया। इसके बाद 1954 से 1961 तक यह क्षेत्र अपना स्वतंत्र रूप से अस्तित्व बनाये रखा। इसके बाद 11 अगस्त 1961 को इसे भारत में शामिल कर लिया गया। यहाँ पर्यटकों के घूमने के लिए सर्वाधिक अनुकूल समय नवंबर से मार्च तक का रहता है। यहाँ की जनसंख्या का लगभग 95 % हिंदू धर्म से है। यह एक ग्रामीण क्षेत्र हैं जहाँ की लगभग दो तिहाई जनसंख्या ग्रामीण है।

दादरा और नगर हवेली पर शासन – कोली सरदार > राजपूत > मराठा > पुर्तगाली > स्वायत्त शासन > भारत सरकार

दादरा और नगर हवेली : एक नजर में (Dadra and Nagar Haveli at a Glance) –

राज्य दादरा और नागर हवेली
राजधानी सिलवासा
स्थापना दिवस 11 अगस्त 1961
प्रशासक प्रफुल्ल पटेल
उच्च न्यायालय बॉम्बे हाई कोर्ट
क्षेत्रफल 491 वर्ग किमी
जनसँख्या 342934
लोकसभा सीटें 01
राज्यसभा सीटें N/A
कुल जिले 01
राजकीय पुष्प निर्धारित नहीं
राजकीय पक्षी निर्धारित नहीं
राजकीय पशु निर्धारित नहीं
राजकीय वृक्ष निर्धारित नहीं
जन घनत्व 700
लिंगानुपात 774
त्यौहार दिवसो, काली पूजा
भाषा गुजराती, हिंदी, मराठी
नदियाँ दमन गंगा
जनजातियाँ ढोडिया, वर्ली, कोकना, कोली

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?