भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान (Indian Railways General Knowledge)

भारतीय रेलवे सामान्य ज्ञान (Indian Railways General Knowledge) – भारतीय रेल एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है। भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च 1905 में की गयी। 1950 में भारतीय रेल का राष्ट्रीकरण हुआ। भारत में तीन प्रकार की रेल लाइन हैं – बड़ी लाइन, मीटर गेज, नैरो गेज। भारत में रेल की शुरुवात लॉर्ड डलहौजी के समय अप्रैल 1853 में हुयी। पहली ट्रेन (माल) मुंबई से ठाणे (34 किमी) चलाई गयी।

भारतीय रेल मण्डल व उनके मुख्यालय –

भारतीय रेल के प्रशासन व प्रबंधन की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड की है। भारतीय रेलवे को 18 ज़ोन में विभाजित किया गया है –

रेल मण्डल मुख्यालय रेल मण्डल मुख्यालय
दक्षिण रेलवे चेन्नई दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता
पश्चिम रेलवे चर्चगेट मुंबई पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर
पूर्व रेलवे कोलकाता पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
उत्तर रेलवे नई दिल्ली उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर
मध्य रेलवे मुंबई (C.S.T) पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर
उत्तर मध्य रेलवे इलाहबाद उत्तर पूर्वी सी. रेलवे मालेगांव
दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर पूर्व तट रेलवे भुवनेश्वर
कोलकाता मेट्रो रेल कोलकाता दक्षिण तटीय रेलवे विशाखापट्टनम

रेल परिवहन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

विवेक एक्सप्रेस – यह भारत की सर्वाधिक दूरी तय करने वाली एक्सप्रेस है। यह असम के डिब्रूगढ़ से चलकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक 4286 किलो मीटर की दूरी तय करती है। इससे पूर्व हिमसागर एक्सप्रेस भारत की सर्वाधिक दूरी तय करने वाली रेल थी जो जम्मू-तवी से कन्याकुमारी तक 3726 किलो मीटर का सफर तय करती थी।

गतिमान एक्सप्रेस – 5 अप्रैल 2016 को नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट के बीच चलाई गयी यह भारत की सर्वाधिक गति वाली ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है। एयर होस्टेस की तर्ज पर इस ट्रेन में ट्रेन होस्टेस की तैनाती प्रत्येक डब्बे में की गयी है। इससे पूर्व भारत की सर्वाधिक गति वाली ट्रेन दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस थी।

डेक्कन क्वीन – यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन है जो बम्बई से पुणे के बीच चली थी।

ट्रांस-साइबेरियन रेल मार्ग – यह विश्व का सबसे लम्बा (9438 किमी) रेल मार्ग है जो लेनिनग्राद से लेकर ब्लादिवोस्तक तक विस्तृत है।

कोंकण रेलवे – रोहा (महाराष्ट्र) से मडगाँव (गोवा) तक के 741 किमी लम्बे रेल मार्ग को कोंकण रेलवे के नाम से जाना जाता है।

भारत में मेट्रो संबंधी जानकारी

कोलकाता मेट्रो – कोलकाता मेट्रो की शुरुवात 24 अक्टूबर 1984 को दमदम से टॉलीगंज के बीच (16.45 किमी) हुयी।

दिल्ली मेट्रो – इसके अंतर्गत पहली रेल तीस हजारी से शाहदरा के बीच 25 दिसंबर 2002 को चलाई गयी। यह परियोजना जापान व कोरिया के सहयोग से बनाई गयी थी।

बेंगलुरु मेट्रो – इसकी शुरुवात 20 अक्टूबर 2011 को नम्मा मेट्रो के नाम से की गयी। इस परियोजना को जापान के सहयोग से बनाया गया।

मुंबई मेट्रो – इसकी शुरुवात 8 जून 2014 को हुयी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?