समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी जनवरी – 2019 (Current Affairs)

समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी जनवरी – 2019 (Current Affairs January – 2019 Quiz) : वर्ष 2019 के जनवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

मशहूर अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता क़ादर खान का 81 वर्ष की आयु में कनाडा में हो गया। वे काफी समय से बीमार थे।

नासा के यान न्यू होराइजंस ने अंतरिक्ष की एक नयी तस्वीर भेजी

1 जनवरी को भारतीय समयानुसार 11:03 बजे नासा ( NASA ) का अन्तरिक्ष यान न्यू होराइजंस कुईपर बेल्ट ( ब्रह्माण्ड की सीमाओं से आगे का स्थान ) पर पहुँच गया। अमेरिका के मैरीलैंड में स्थित जॉन हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लैब के अनुसार यह अंतरिक्ष यान अभी लगभग 6.4 अरब किमी दूर पहुँच गया है। यान ने सकुशल अपनी यात्रा पूरी करने के बाद पहला सिग्नल भेजा और साथ में पहली तस्वीर भी भेजी। महत्वपूर्ण तथ्य –

  • नासा अंतरिक्ष में अब तक किसी यान द्वारा सबसे लम्बी दूरी तय करने के साथ ही इस यात्रा की पहली तस्वीर खींचने की उपलब्धि भी प्राप्त करली है।
  • सौरमण्डल के आठ ग्रहों के आगे के विराट और अत्यंत ठंडे क्षेत्र में ही राज छुपा हुआ है कि 4.5 अरब वर्ष पहले हमारा सौर परिवार कैसे अस्तित्व में आया ?
  • वैज्ञानिकों ने अन्तरिक्ष के दूर के बिन्दू में मौजूद एक पिण्ड ‘अल्टिमा थुले‘ को अपने यान का लक्ष्य बनाया है।
  • न्यू होराइजन का उद्देश्य 19 से 35 किमी लम्बे क्षेत्र का अध्ययन करना है और उसने पिण्डों की विवेचना शुरू कर दी है।

तेंदुलकर के गुरु आचरेकर का निधन

महान बल्लेबाज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत अचरेकर का 87 वर्ष की उम्र में 2 जनवरी को निधन हो गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित अचरेकर के सचिन के अलावा विनोद कांबली और प्रवीण आमरे भी इन्हीं के शिष्य रहे हैं। ये दोनों भी भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग – 2019 

लन्दन स्थित टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी की गयी इमर्जिंग इकॉनमीज रैंकिंग – 2019 में भारत के 49 संस्थानों ने जगह बनाई। इस रैंकिंग में चीन की  शिंघुआ यूनिवर्सिटी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यही नहीं विश्व की टॉप 5 यूनिवर्सिटी में 4 चीन की ही हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु भारतीय संस्थानों में शीर्ष पर और वैश्विक रैंकिंग में 14 वें स्थान पर रहा। इस रैंकिंग में विश्व के 43 देशों की 450 यूनिवर्सिटी शामिल की गयीं, जिनमे सर्वाधिक (72) चीन की हैं।

विश्व की टॉप – 5 यूनिवर्सिटी –

  1. शिंघुआ यूनिवर्सिटी
  2. पीकिंग यूनिवर्सिटी
  3. जिहांग यूनिवर्सिटी
  4. यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ़ चाइना
  5. मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी

भारत के टॉप – 5 संस्थान –

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु
  2. आईआईटी मुंबई
  3. आईआईटी रुड़की
  4. आईआईटी कानपूर
  5. आईआईटी खड़गपुर

हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो पर ड्रग्स माफिया से 10 करोड़ डॉलर की रिश्वत लेने के आरोप लगे – मेक्सिको के 

भारत रत्न – 2019

इस बार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तीन व्यक्तियों – पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, जनसंघ के नेता व सामाजिक कार्यकर्त्ता नानाजी देशमुख ( मरणोपरांत ) और पूर्वोत्तर भारत के गायक भूपेन हजारिका(मरणोपरांत) को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी।

“ट्रेन – 18” का नया नाम “वंदे भारत एक्सप्रेस” –

मेक इन इंडिया के तहत चेन्नई में बनी इस ट्रेन का नया नाम वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है। इसका संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच (755 किलो मीटर) फरवरी से प्रारम्भ होगा। इस AC ट्रेन के कुल 16 कोच में से पहला व अंतिम कोच दिव्यांगों के लिए होगा।

कृष्णा सोबती का निधन ( 25 जनवरी 2019 ) –

मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को गुजरात में हुआ था।

कृष्णा सोबती का साहित्य –

  • गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान
  • 1980 में उनके उपन्यास “जिंदगीनामा” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला
  • उनके अन्य उपन्यास – सूरजमुखी अँधेरे के, दिलोदानिश, समय सरगम 
  • भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार (2017) मिला।
  • बादलों के घेरे 
  • डार से बिछुड़ी 
  • मित्रो मरजानी 
  • यारों के यार 
  • तिन पहाड़ 
  • ऐ लड़की 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?