पृथ्वी की आतंरिक संरचना (The Internal Structure of the Earth)

पृथ्वी की आतंरिक संरचना (The Internal Structure of the Earth) – पृथ्वी की आतंरिक संरचना का हम तीन भागों भू-पर्पटी, मेंटल और कोर में अध्ययन करते हैं।

भू-पर्पटी (Crust) –

बेसाल्ट चट्टानों से बने पृथ्वी के ऊपरी सतह के भाग को भू पर्पटी के नाम से जाना जाता है। यह पृथ्वी के कुल घनत्व का मात्र 0.5% ही है। इस सतह की मोटाई 34 किलो मीटर है। इस भाग का औसत घनत्व 2.7 ग्राम/गहन सेमी. है। इस भाग पर सर्वाधिक मात्रा में ऑक्सीजन (46.6 %) उसके बाद क्रमशः सिलिकॉन, एल्युमिनियम पाया जाता है। इसके दो भाग है सियाल (SiAl) – वह भाग जिसमे सिलिकॉन और एल्युमिनियम की अधिकता पायी जाती है। दूसरा भाग सीमा (SiMa) – जिसमे सिलिकॉन और मैग्नेशियम की अधिकता पायी जाती है।

पृथ्वी की बाह्य सतह को चार भागों में बाँटा गया है – स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल, जैव मण्डल।

भू-पर्पटी (Crust) पर पाए जाने वाले तत्वों की मात्रा –

तत्व प्रतीक भार प्रतिशत
ऑक्सीजन O 46.71
सिलिकॉन Si 27.69
एल्युमिनियम Al 8.07
लोहा Fe 5.05
कैल्शियम Ca 3.65
सोडियम Na 2.75
पोटेशियम K 25.8
मैग्नीशियम Mg 2.08

मेंटल (Mantle) –

यह पृथ्वी की आतंरिक संरचना का मध्य भाग है और पृथ्वी के कुल भाग का 83 % इसी के अंतर्गत आता है। इसकी मोटाई 2900 किलो मीटर है। इसका औसत घनत्व 3.5 ग्राम/घन सेमी से 5.5 ग्राम/घन सेमी है। यह भाग मुख्य रूप से बेसाल्ट चट्टानों से बना है। पृथ्वी के इसी भाग में मैग्मा चैम्बर पाए जाते हैं।

केंद्रीय भाग/क्रोड (Core)

यह पृथ्वी का केंद्रीय भाग है। यह निकल और फेरस का बना हुआ है और मुख्यतः द्रव अवस्था में है। यह पृथ्वी के कुल आयतन का 16% भाग घेरे हुए है। इस भाग का औसत घनत्व 13 ग्राम/घन सेमी है।

असंबद्धता

असंबद्धता के बीच
कोनराड असंबद्धता ऊपरी क्रस्ट – निचला क्रस्ट
मोहविसिक असंबद्धता क्रस्ट – मेन्टल
रेपेटी असंबद्धता ऊपरी मेंटल – निचला मेंटल
गुटेनबर्ग-विशार्ट असंबद्धता निचला मेंटल – ऊपरी कोर
लेहमैन असंबद्धता बाह्य कोर – आतंरिक कोर

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?