डेली करेंट अफेयर्स 25 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सीएम –

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस बार यह शपथग्रहण समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ। केशव प्रसाद मौर्य औऱ ब्रजेश पाठक राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। 

सुरक्षा कवच 2 अभ्यास –

भारतीय सेना ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ सुरक्षा कवच 2 अभ्यास का आयोजन किया। यह आयोजन पुणे के लुल्लानगर में किया गया। पुणे में आतंकवादी कार्यवाही से मुकाबला करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया।

द लिटिल बुक ऑफ जॉय –

14वें दलाई लामा और डेसमंड टूटू द्वारा लिखित यह एक चिल्ड्रन बुक है। यह एक चित्रात्मक पुस्तक है जिसे सितंबर 2022 में लांच किया जाएगा।

बर्सामा शील्ड 2022 –

यह एक प्रशिक्षण सैन्य अभ्यास है, जिसका आयोजन मेलिशिया में किया जाना है। मलेशिया की मेजबानी में आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, नागालैंड, व यूनाइटेड किंगडम इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। 

वन्यजीव संरक्षण बांड –

विश्व बैंक ने दक्षिण अफ्रीका के लुप्तप्राय काले गैंडों के संरक्षण के प्रयासों के समर्थन के लिए वन्यजीव संरक्षण बांड जारी किया है। इसे राइनो बांड के नाम से भी जाना जाता है। यह 150 मिलियन डॉलर का एक सतत विकास बांड है जो 5 साल के लिए जारी किया गया है।

मारियो मार्सेल –

सेंट्रल बैंक ऑफ चिली के गवर्नर मारियो मार्सेल को सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स 2022 के लिए गवर्नर ऑफ द् ईयर चुना गया है। ‘बैंको सेंट्रल डी चिली’ चिली का सेंट्रल बैंक है।

हसाशी टेकुची –

मारुति सुजुकी ने हसाशी टेकुची को अपना अगला प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2022 से शुरु होगा। इस पद पर ये केनिची आयुकावा का स्थान लेंगे।

स्टीफन विल्हाइट का निधन –

Graphics Interchange Format (gif) के निर्माता स्टीफन विल्हाइट का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्होंने साल 1987 में gif तैयार किया था। ऑक्सफोर्ड अमेरिकन डिक्शनरी द्वारा gif को 2012 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना था।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर. सी. लाहोटी का निधन –

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रमेश चंदेर लाहोटी का 81 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये 1 जून 2004 से 1 नवंबर 2005 तक भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश रहे। ये 9 दिसंबर 1998 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश बने थे। ये 4 अगस्त 1988 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?