डेली करेंट अफेयर्स 26 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 26 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नाटो के महासचिव का कार्यकाल बढ़ाया गया –

नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) के महासचिव टेन्स स्टोलटेनबर्ग के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वे इस पद पर 30 सितंबर 2023 तक बने रहेंगे। नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री टेन्स स्टोलटेनबर्ग को अक्टूबर 2014 में नाटो के महासचिव के तौर पर नामित किया गया था।

निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 –

नीति आयोग ने Export Preparedness Index 2021 जारी किया है। इस सूचकांक में गुजरात को सबसे ऊपर रखा गया है। गुजरात लगातार दूसरे वर्ष इस सूचकांक में शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु व हरियाणा का नाम आता है। 

किरण मजूमदार शॉ –

स्कॉटलैंड स्थित रॉयल सोसाइटी ऑफ इडिनबर्ग ने किरण मजूमदार को अपने एक साथी के रूप में नामित किया है। यह दुनिया की तमाम सम्मानित अकादमियों में से एक है।

ले. जनरल विनोद जी खंडारे –

केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे को रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है। ये रक्षा सचिव के साथ मिलकर कार्य करेंगे और उन्हें रक्षा रणनीति से संबंधित सलाह देंगे। ये जनवरी 2018 में पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

रिजर्व बैंक इनोवेशन हब –

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने 24 मार्च 2022 को कर्नाटक के बेंग्लुरु में रिजर्व बैंक इनोवेशन हब का उद्घाटन किया। इसे वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देने और पोषित करने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी के साथ शुरु किया गया है। इस हब का अपना एक स्वतंत्र बोर्ड है जिसके अध्यक्ष गोपालकृष्णन एवं अन्य सदस्य हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?