डेली करेंट अफेयर्स 27 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 27 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अर्थ आवर 2022 –

हर साल दुनिया भर में मार्च माह के अंतिम शनिवार को अर्थ आवर मनाया जाता है। इस साल अर्थ आवर 26 मार्च 2022 को मनाया गया। 2022 के लिए अर्थ आवर डे की थीम ‘शेप अवर फ्यूचर’ रखी गई। इस दिवस को 2007 में सिडनी (आस्ट्रेलिया) में शुरु किया गया था।

Dare2eraD TB –

केंद्र सरकार ने टीबी उन्मूलन हेतु डेटा संचालित अनुसंधान का शुभारंभ किया है। इसे केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लांच किया गया। यह एक व्यापक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम है।

Hwasong-17

उत्तर कोरिया ने अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल Hwasong-17 का परीक्षण किया है। नार्थ कोरिया ने साल 2017 के बाद पहली बार इस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल ने 6248.5 किलोमीटर अधिकतम ऊंचाई पर 1090 किलोमीटर तक उड़ान भरी।

‘भारत भाग्य विधाता’ उत्सव

भारत भाग्य विधाता शीर्षक से दिल्ली के लाल किले में एक 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किया गया। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?