डेली करेंट अफेयर्स 28 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 28 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय डाल्फिन दिवस –

केंद्र सरकार ने 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाल्फिन दिवस के रूप में घोषित किया है। यह घोषणा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा की गई। यह डाल्फिन के संरक्षण के क्षेत्र में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस दिवस को इसी साल 8 अक्टूबर 2022 से मनाया जाएगा।

IPL विजेता व उपविजेताओं की सूची जारी –

हर साल भारत में आयोजित होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। इसकी शुरुवात साल 2007 में बीसीसीआई समिति द्वारा की गई थी। 2008 से 2021 तक के आईपीएल विजेताओं व उपविजेताओं की सूची –

2008 – राजस्थान रॉयल्स – चेन्नई सुपरकिंग्स

2009 – डेक्कन चार्जर्स – रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

2010 – चेन्नई सुपर किंग्स – मुम्बई इंडियंस

2011 – चेन्नई सुपर किंग्स – रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

2012 – कोलकाता नाइटराइडर्स – चेन्नई सुपर किंग्स

2013 – मुम्बई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स

2014 – कोलकाता नाइटराइडर्स – किंग्स इलेवन पंजाब

2015 – मुंबई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स

2016 – सनराइजर्स हैदराबाद – रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु

2017 – मुंबई इंडियंस – राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स

2018 – चेन्नई सुपर किंग्स – सनराइजर्स हैदराबाद

2019 – मुंबई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स

2020 – मुंबई इंडियंस – दिल्ली कैपिटल्स

2021 – चेन्नई सुपर किंग्स – कोलकाता नाइटराइडर्स

आईपीएल – 2022 

इस साल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण का आयोजन शुरु हो चुका है। इस बार इसका आयोजन 26 मार्च 2022 से 29 मई 2022 के बीच किया जा रहा है। कोविड महामारी के चलते पिछले दो संस्करणों का आयोजन भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में किया गया। इस साल 2022 में आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस संस्करण के पहले मैच का आयोजन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच किया गया। आईपीएल के इस संस्करण में दो नई टीमें अहमदाबाद लायंस और लखनऊ नवाब्स पहली बार हिस्सा लेंगी। 

विंग्स इंडिया 2022 –

विंग्स इंडिया 2022 में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ‘कोविड चैंपियन पुरस्कार’ जीता। यह पुरस्कार नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के MD एस. सुहास को प्रदान किया गया। 24 से 27 मार्च 2022 के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद में किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?