डेली करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 29 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ईशान मंथन महोत्सव –

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और डोनर मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में ईशान मंथन महोत्सव का आयोजन शुरु किया गया है। इस तीन दिवसीय पूर्वोत्तर उत्सव का आयोजन नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में किया गया। इसका आयोजन 25 से 27 मार्च के बीच किया गया। यह उत्सव भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति, लोक नृत्य, पारंपरिक व्यंजन व हस्तशिल्प इत्यादि को जानने का जरिया है। इसके उद्घाटन सत्र में ‘लोक बीयांड फोक’ नामक पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

आईएनएस वलसुरा –

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस वलसुरा को जामनगर, गुजरात में प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया। निशान अधिकारी ले. अरुण सिंह सम्ब्याल ने यूनिट की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। आईएनएस वलसुरा को 5 दिसंबर 1942 को स्थापित किया गया था। प्रेसिडेंसी कलर एक सम्मान है जो युद्ध व शांतिकाल में की गई देश की असाधारण सेवा के लिए किसी सैन्य इकाई को राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पहली बार 27 मई 1951 को राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारतीय नौसेना को प्रदान किया गया था।

शशि सिन्हा –

शशि सिन्हा को Broadcast Audience Research Council India का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शशि सिन्हा आईपीजी मीडिया ब्रांड इंडिया के सीईओ हैं। इस पद पर वे पुनीत गोयंका का स्थान लेंगे। ब्राडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया की स्थापना 2010 में हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन –

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के शासी निकाय ने टोगो के गिलबर्ड हौंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अगले महानिदेशक के रूप में चुना है। गिलबर्ट टोगो के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के 11वें प्रमुख होंगे। साथ ही ये संगठन के पहले अफ्रीकी प्रमुख भी होंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2022 से शुरु होगा और 5 साल के लिए होगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना 1919 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा में है।

भारत में बनी पहली स्टील कचरे से निर्मित रोड –

गुजरात के सूरत में यह अपने तरह की भारत की पहली सड़क है। इसे सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में बनाया गया है। यह एक तरह की परीक्षण योजना है, जिसे अभी 6 लेन में 1 किलोमीटर बनाया गया है।

बालिकतन 2022 –

संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलिपींस ने बालिकतन 2022 नामक सैन्य अभ्यास की शुरुवात की है। फिलिपींस के नेतृत्व वाले इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 28 मार्च से 8 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, इसमें फिलिपींस व अमेरिका के 8900 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?