डेली करेंट अफेयर्स 30 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 30 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 30 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

प्रमोद सावंत बने गोवा के सीएम –

प्रमोद सावंत ने 28 मार्च 2022 को गोवा के मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पणिक्कर की मृत्यु के बाद मार्च 2019 में प्रमोद सावंत को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को 20 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

रॉबर्ट अबेला –

माल्टा के प्रधानमंत्री रॉबर्ट अबेला ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की। साल 2022 में हुए चुनाव में इनकी सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने भारी जीत हासिल की। इससे पहले ये जनवरी 2020 में माल्टा के प्रधानमंत्री बने थे। माल्टा के राष्ट्रपति जॉर्ज वेला ने इन्हें पद की शपथ दिलाई।

आदि बाजार –

जनजातीय संस्कृति एवं व्यंजनों की भावना को ध्यान में रखते हुए यह बाजार गुजरात के नर्मदा जिले में खोला गया है। यह एक प्रदर्शनी है जो 26 मार्च से 5 अप्रैल तक के लिए लगाई गई है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रही इस योजना को अगले 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह योजना सितंबर 2022 तक जारी रहेगी। 8,00,00,00,00,000 करोड़ रुपये इन 6 माह के लिए इस योजना में निवेश करने के लिए निर्धारित किये गए हैं।

ध्वनि प्रदूषण पर रिपोर्ट –

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर जारी वार्षिक रिपोर्ट में बांग्लादेश की राजधानी ढाका विश्व में ध्वनि प्रदूषण के मामले में शीर्ष पर है। यह विश्व का सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण वाला शहर है। ढाका में साल 2021 में ध्वनि प्रदूषण का उच्चतम स्तर 119 डेसीबल दर्ज किया गया। इस रिपोर्ट में भारत के शहरों कोलकाता, आसनसोल, जयपुर व दिल्ली को भी चिह्नित किया गया है।

स्विस ओपन बैडमिंटन 2022 –

इस प्रतियोगिता में भारत की खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने महिला एकल का खिताब अपने नाम किया है। इन्होंने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?