डेली करेंट अफेयर्स 24 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 24 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 24 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

भारत की पहली पेपरलेस विधानसभा –

नागालैंड राज्य ने ई-विधान लागू कर विधानसभा को पेपरलेस कर लिया है। ऐसा करने वाला नागालैंड भारत का पहला राज्य बना है। नागालैंड ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) कार्यक्रम को लागू किया है। नागालैंड विधानसभा की सभी 60 सीटों की टेबल पर एक टैबलेट या ई-बुक को अटैच किया है।

नरसिंहगपेट्टई नागस्वर्णम –

तमिलनाडु के इस वाद्य यंत्र नरसिंहगपेट्टई नागस्वर्णम को भौगोलिक पहचाल टैग मिला है। इसे class-15 के संगीत वाद्य यंत्रों की श्रेणी में यह टैग प्राप्त हुआ है। यह पारंपरिक रूप से राज्य के कुंभकोणम के पास के एक गाँव में बनाया जाता है।

शहाबुद्दीन अहमद का निधन –

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति शहाबुद्दीन अहमद का 92 वर्ष की अवस्था में राजधानी ढाका में निधन हो गया। इन्होंने 1996 से 2001 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 

पृथ्वी का सबसे गर्म स्थल कुवैत –

कुवैत को दुनिया के गर्म स्थलों में शीर्ष पर अंकित किया गया है। यहाँ का तापमान 53.2 डिग्री सेल्सियस (127.7 फारेनहाइट) मापा गया है। पिछली साल कुवैत में गर्मी इतनी थी कि आसमान में ही पक्षियों के मरने की घटना सामने आयीं। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी –

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। ये इस पद के लिए लगातार दूसरी बार चुने गए। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून के परेड ग्राउंड में इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 70 सीटों में से 47 पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार किया। हालांकि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से इस बार चुनाव हार गए हैं।

विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक 2021 –

IQAir की 2021 की वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में नई दिल्ली को लगातार दूसरे वर्ष विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में घोषित किया गया है। इसके बाद क्रमशः ढाका, एनजमे, दुशांबे, व मस्कट का नाम आता है। भारत का सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी को घोषित किया गया है। देश की बात करें तो बांग्लादेश को विश्व का सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। तत्पश्चातः चाड, पाकिस्तान व ताजिकिस्तान का नाम आता है। भारत विश्व का 5वां सबसे प्रदूषित देश है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?