डेली करेंट अफेयर्स 23 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 23 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 23 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

फ्रांसिस केरे –

अफ्रीकी देश बुर्किनाफासो के Francis Kere को वास्तुकला के सर्वोच्च सम्मान ‘प्रित्जकर पुरस्कार 2022’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार पाने वाले ये पहले अफ्रीकी (अश्वेत व्यक्ति) हैं। ये एक शिक्षक, आर्किटेक्ट और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। प्रित्जकर पुरस्कारों की स्थापना हयात फाउंडेशन द्वारा 1979 में की गई थी। यह पुरस्कार वास्तुकारों को दिया जाता है। 

इंडियन सुपर लीग –

फुटबाल की प्रतियोगिता इंडियन सुपर लीग की पहली ट्राफी हैदराबाद एफसी ने जीती। हैदराबाद ने अपना पहला इंडियन सुपर लीग खिताब केरल की टीम को हराकर जीता। 

डोल उत्सव –

पश्चिम बंगाल ने डोल उत्सव या डोल यात्रा का आयोजन किया। होली की ही तरह यह भी रंगों का एक उत्सव है। यह वसंत की शुरुवात के मौके पर मनाया जाता है। राधा-कृष्ण को समर्पित यह उत्सव पूर्णिमा को मनाया जाता है। बंगाली कैलेंडर के अनुसार यह साल का अंतिम उत्सव है।

रिस्ट एश्योर्ड : एन ऑटोबायोग्राफी –

यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुंडप्पा रंगनाथ विश्वनाथ की आत्मकथा है। विश्वनाथ के साथ वरिष्ठ पत्रकार आर. कौशिक इसके सह-लेखक हैं। इन्होंने 1969 से 1986 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच खेला। इन्होंने 91 मैच में 6 हजार से अधिक रन बनाए।

ICGS सक्षम –

अपतटीय गश्ती पोतों की श्रंखला में 5वें जहाज आईसीजीएस सक्षम को तैनात किया गया है। इसे भारत के रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार द्वारा कमीशन किया गया। बाकी के चार जहाज 2020 से पहले की लांज किये जा चुके हैं। आईसीजीएस सचेत इस श्रंखला का पहला जहाज था। तत्पश्चात क्रमशः आईसीजीएस सुजीत, आईसीजीएस सार्थक, आईसीजीएस सजग को कमीशन किया गया था। स्वदेशी अपतटीय गश्ती पोत परियोजना की शुरुवात साल 2016 में भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। इसके तहत 5 अपतटीय गश्ती पोतों की एक श्रंखला को लांच करने की परियोजना बनाई गई थी। उन्नत तकनीक, नेविगेशन, सेंसर व संचार प्रणाली से लैस इस जहाज को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया। भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होने के बाद यह जहाज कोच्चि में स्थित होगा। 18 अगस्त 1978 को भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

LAMITIYE – 2022

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच 9वें भारत-सेशेल्स संयुक्त सैन्य अभ्यास LAMITIYE – 2022 का आयोजन 22 से 31 मार्च के बीच सेशेल्स रक्षा अकादमी, सेशेल्स में किया जा रहा है। 2/3 गोरखा राइफल्स समूह इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी। यह एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है जिसका आयोजन दो साल में एक बार किया जाता है।

स्मार्टहब व्यापार कार्यक्रम –

लघु व्यापार ऋणों को डिजिटल प्रोत्साहन देने के लिए HDFC बैंक ने यह पहल शुरु की है। इसके साथ बैंक ने ऑटोफर्स्ट ऐप को भी लांच किया है। बैंक ने तीन सालों में 2 करोड़ खुदरा व्यापारियों को जोड़ने की योजना बनाई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?