डेली करेंट अफेयर्स 22 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री बने एन. बीरेन सिंह –

एन. बीरेन सिंह ने लगातार एक बार फिर मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में सत्तारूढ़ भाजपा ने 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की। नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने अपने करियर की शुरुवात एक फुटबाल प्लेयर के रूप में की थी। इसके बाद इन्होंने पत्रकार के रूप में कार्य किया था।

विश्व जल दिवस –

हर साल 22 मार्च को World Water Day मनाया जाता है। जल के महत्व को समझाने व जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। साल 2022 के लिए विश्व जल दिवस की थीम ‘Groundwater, making the Invisible Visible’ रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस का विचार 1992 में आया और इस दिवस को पहली बार 1993 में मनाया गया।

जयती घोष –

भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष को संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है। ये मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। इस पद पर इनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा की गई।

Serdar Berdimuhamedow –

सेरडर बर्डिमुहामेडोव को तुर्कमेनिस्तान का नया राष्ट्रपति चुना गया है। इस पद पर ये अपने पिता व पूर्व राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डिमुहामेडोव का स्थान लेंगे। इनके पिता गुरबांगुली 2006 से 2022 तक तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति रहे। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति का कार्यकाल 7 साल का होता है। तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात है।

बीएन परिबास ओपन टूर्नामेंट – 2022

यह प्रतियोगिता जिसे इंडियन वेल्स मास्टर्स के रूप में भी जाना जाता है, का आजोयन 7 से 20 मार्च 2022 के बीच यूएस के कैलिफोर्निया में किया गया। इसमें पुरुष एकल के विजेता टेलर फ्रिट्ज (यूएसए) औऱ महिला एकल विजेता इगा (पोलैंड) रहीं। 

‘रोड टू 1000’ पुस्तक –

520 पन्नों की यह पुस्तक भारतीय क्रिकेट को यादगार बनाने से संबंधित है। इस पुस्तक में 1000 चित्र हैं। इसका विमोचन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा किया गया। 6 फरवरी 2022 को इंडियन क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में वेस्टेंडीज के विरुद्ध अपना 1000वां वनडे मैच खेला। 1000 वनडे मैच खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की पहली टीम है।

स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड्स 2022 –

टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को इसमें पुरुष वर्ग में Sport Star of the Year चुना गया। वहीं टोक्यों ओलंपिक की भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू को महिला वर्ग में Sport Star of the Year चुना गया।

सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला –

हरियाणा के फरीदाबाद के में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के 35वें संस्करण का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन राज्यापाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया। इस मेले का आयोजन 19 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। इस मेले का आयोजन पहली बार 1987 ई. में किया गया था। कोविड के चलते पिछले साल 2021 में इसका आयोजन नहीं किया जा सका।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?