डेली करेंट अफेयर्स 21 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 21 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 21 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व कविता दिवस –

हर साल दुनिया भर में 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को साल 1999 में इस दिवस के रूप में अपनाया गया था। इसके अतिरिक्त 15 अक्टूबर को भी कुछ देशों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है, जो एक रोमन कवि Virgil के जन्म दिवस को चिह्नित करता है। वर्जिल अपने महाकाव्य एनीड के लिए जाने जाते हैं।

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस –

हर साल 21 मार्च को दुनिया भर में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया जाता है। डाउन सिंड्रोम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह एक वैश्विक अभियान है। पहली बार विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस 2006 में मनाया गया था। इस से ग्रसित व्यक्ति में एक अतिरिक्त गुणसूत्र होता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘Inclusion Means’ रखी गई है।

एशियाई बिलियर्ड्स अवार्ड –

भारत के पंकज आडवाणी ने 8वीं बार एशियाई बिलियर्ड्स अवार्ड अपने नाम किया। इस बार इन्होंने यह खिताब ध्रुव सीतवाला को हराकर अपने नाम किया। इसका आयोजन कतर की राजधानी दोहा में किया गया था। यह पंकज आडवाणी का 24वां अंतर्राष्ट्रीय खिताब है।

मालदीव ने सुरैश रैना को किया सम्मानित –

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 में स्पोर्ट्स आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। मालदीव सरकार ने इनकी करियर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। सुरेश रैना को 16 अतंर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ नामित किया गया था।

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2022 –

18 मार्च 2022 को जारी की गई 146 देशों की UN World Happiness Report 2022 में भारत 136वें स्थान पर है। पिछले साल 2021 में भारत 139वें स्थान पर था। यह इस रिपोर्ट का 10वां संस्करण है। फिनलैंड लगातार 5वें वर्ष इस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान के साथ दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। वहीं 146वें स्थान पर अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है। इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व के शीर्ष खुशहाल देश क्रमश फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विजरलैंग, नीदरलैंड हैं।

Cold Response 2022 –

यह नाटो देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास है। 14 मार्च 2022 को नार्वे में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 1 अप्रैल 2022 तक जारी रहेगा। यह एक द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास है। इसका आयोजन दो साल में एक बार नार्वे में किया जाता है। इस अभ्यास में 27 देशों के 30 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस –

हर साल 21 मार्च को नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन नस्लीय भेदभाव के नकारात्मक परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘Voice for action against racism’ रखी गई। 1960 ई. में इसी दिन दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में रंगभेद पास कानून के विरुद्ध शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चला दी थी। जिसमें 69 लोगों की मौत हो गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस –

हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व वानिकी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की थीम ‘वन और सतत उत्पादन और खपत’ रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?