डेली करेंट अफेयर्स 20 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 20 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 20 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

International Day of happiness –

हर साल 20 मार्च को International Day of happiness मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे 2013 में मनाना शुरू किया गया था। इसे मनाने के लिए प्रस्ताव 12 जुलाई 2012 को लाया गया। इसके संकल्प की शुरुवात भूटान द्वारा की गई।  इस साल 2022 में इस दिवस की थीम “keep calm, stay wise and be kind” रखी गयी।

अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस –

अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस के 36वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में 20 से 22 मार्च 2022 के बीच किया जा रहा है। इसकी थीम “भूविज्ञान : एक सतत भविष्य के लिए बुनियादी विज्ञान” रखी गयी। यह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, माइंस और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, नेपाल, श्रीलंका, और बांग्लादेश की विज्ञान अकादमियों के बीच एक सहयोग है। 

महिला उद्यमियों के लिए प्रीपेड कार्ड –

डिजिटल भुगतान नेटवर्क Mahila Money, VISA और transcorp prepaid payments instrument ने महिला उद्यमियों के लिए महिला मनी प्रीपेड कार्ड की शुरुवात की है। इनके द्वारा भुगतान, ऋण, व लेन देन को आसान बनाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया है। 

Sunshine Protection Act –

सनशाइन प्रोटेक्शन एक्ट को अमेरिका द्वारा पारित किया गया है। इसे अमेरिकी व्यवस्थापिका सीनेट से सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इसके तहत daylight saving time को स्थायी बनाया गया है। इसके तहत सर्दियों के शुरू व खत्म होने के साथ घड़ियों को आगे-पीछे करने की प्रथा को समाप्त कर दिया गया है। एक कानून के तहत नवंबर माह में घड़ियों को मानक समय से एक घंटा पीछे करने की प्रथा थी

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?