डेली करेंट अफेयर्स 19 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 19 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 19 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

CRPF ने मनाया अपना स्थापना दिवस –

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 19 मार्च 2022 को अपना 83वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में स्थापना दिवस की परेड का आयोजन किया गया। यह पहला मौका है जब सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन देश की राजधानी के बाहर किया गया। सीआरपीएफ 27 जुलाई 1939 को Crown Representative’s Police के रूप में अस्तित्व में आया। बाद में सीआरपीएफ अधिनियम के तहत 28 दिसंबर 1949 को इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया। 19 मार्च 1950 से इसका स्थापना दिवस 19 मार्च को मनाया जाने लगा।

Eugene Newman Parker –

अमेरिकी खगोल वैज्ञानिक यूजीन पार्कर का 94 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया। 

प्रशांत झाबेरी –

प्रशांत झाबेरी Flipkart Health+ के CEO नियुक्ति किये गए हैं। इससे पहले ये Apolo Health and Life style ltd और मेडिबड्डी के CEO रह चुके हैं। इससे पहले ये मेडी असिस्ट ग्रुप के साथ भी काम कर चुके हैं।

Daylight Global Powers of retailing 2022 – 

डेलाइट की 2022 में आयी रिपोर्ट के अनुसार भारत के रिलायंस रिटेल को विश्व के top 250 की सूची में 56वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में विश्व मे शीर्ष पर अमेरिका की बहु राष्ट्रीय खुदरा निगम वालमार्ट इंक है।

दिशांक ऐप –

भूमि अभिलेखों तक आसान पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा दिशांक ऐप की शुरुवात की गई है। इसे राज्य रिमोट सेंसिंग एप्पलीकेशन सेंटर के भौगोलिक सूचना प्रणाली कार्यक्रम के तहत विकसित किया है। यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा वित्तपोषण संयुक्त परियोजना है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित और कार्यान्वित किया गया है।

Continental Europe Synchronous –

युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन को Continental Europe Synchronous में जोड़ा गया है। यह यूरोप महाद्वीप के अधिकांश हिस्से पर फैला हुआ एक विद्युत ग्रिड है। यह यूक्रेन को रूस से अपने पावर सिस्टम को अलग करने में मदद करेगा। 

भारत का पहला ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन –

TOYOTA ने भारत के पहले ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण किया है। यह ग्रीन हाइड्रोजन आधारित उन्नत ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन है। इसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लांच किया गया। यह हाइड्रोजन से चलने वाला पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल वाहन है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?