डेली करेंट अफेयर्स 18 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 18 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 18 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय आयुध निर्माण दिवस –

भारत का राष्ट्रीय आयुध निर्माण दिवस 18 मार्च को मनाया जाता है। दरअसल भारत की पहली आयुध निर्माणशाला कोसीपोर, कोलकाता में है। इसमें उत्पादन 18 मार्च 1802 को शुरू किया गया था। भारत मे आयुध निर्माण बोर्ड की स्थापना 1775 ई. में हुई थी।

Global recycling Day –

हर साल 18 मार्च को विश्व भर में Global recycling Day मनाया जाता है। इसे कचरे को कचरे के बजाय संसाधन के रूप में प्रयोग करने के महत्व को समझाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार international recycling ltd के संस्थापक रंजीत बक्शी द्वारा 2018 में स्थापित ग्लोबल रीसाइक्लिंग फाउंडेशन द्वारा मनाया गया था।

Global Rich List 2022 –

2022 में जारी हारून ग्लोबल रिच लिस्ट दुनिया के शीर्ष अमीरों की सूची है। इसके अनुसार टेस्ला (कार निर्माता) व स्पेसएक्स (अंतरिक्ष कंपनी) के संस्थापक एलोन मास्क 205 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जिसमे अमेज़न प्रमुख जेफ बेजोस 188 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नम्बर पर हैं। बर्नार्ड अर्नोल्ट इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?