डेली करेंट अफेयर्स 17 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

Miss World 2021 –

मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब इस बार पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का को प्राप्त हुआ। प्यूर्टो रिको में आयोजित 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इन्होंने यह ताज अपने नाम किया।

Mahatma Gandhi Green Triangle –

मेडागास्कर में महात्मा गांधी ग्रीन ट्रायंगल का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार और एंटानानारिवो की मेयर Naina Andriantsitohaina ने किया। इसका उद्घाटन आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में किया गया।

जीडी बिड़ला पुरस्कार –

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अपने योगदान हेतु नारायण प्रधान को 31वें जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991 में की गयी थी। यह पुरस्कार 50 वर्ष के कम उम्र के भारतीय वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार के साथ 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

झूलन गोस्वामी –

झूलन गोस्वामी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 250 विकेट लेने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं। महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 में झूलन गोस्वामी ने यह रिकॉर्ड पूरा किया।

एमवी रामप्रसाद बिस्मिल –

MV रामप्रसाद बिस्मिल गंगा से ब्रह्मपुत्र तक जाने वाला सबसे लंबा जहाज बन गया है। 90 मीटर लंबे इस जहाज ने 15 मार्च 2022 को यह उपलब्धि हासिल की। इसने श्यामाप्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, हल्दिया से पांडु बंदरगाह, गुवाहाटी तक का सफर किया। यह जहाज 1793 मीट्रिक टन स्टील रॉइड लेकर पांडु बंदरगाह पहुँचा।

चेयर ऑफ एक्सीलेंस –

भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल विपिन रावत की 65वीं जयंती के मौके पर इनकी स्मृति में चेयर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की। इसे देश के सबसे पुराने थिंक टैंक यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया में स्थापित किया गया। USI की स्थापना 1879 ई. में हुई थी।

FIDE शतरंज ओलंपियाड 2022 – 

FIDE शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन इस बार भारत मे किया जाएगा। इसके 44वें संस्करण का आयोजन इस बार 26 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच चेन्नई में किया जाएगा। 1927 में इसकी स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब इसकी मेजबानी भारत को मिली है। इस संस्करण का आयोजन रूस में होने वाला था लेकिन वहाँ युद्ध होने के कारण FIDE ने इसके आयोजन को वहां से रद्द कर दिया।

ई पर्यटन वीजा –

भारत सरकार ने पांच साल से निलंबित पड़े 156 देशों के ई वीजा को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर थमने के बाद सामान्य होती परिस्थितियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?