डेली करेंट अफेयर्स 16 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान –

भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने पैतृक गांव खटकर में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें प्राप्त कर भारी बहुमत से जीत हासिल की। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब में ही हुआ था।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस –

भारत मे हर साल यह दिवस 16 मार्च को मनाया जाता है। भारत मे इसे National Immunization Day के रूप में भी जाना जाता है। टीकाकरण के महत्व को समझने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 1995 में मनाया गया था। इस वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम “Vaccine work for all” रखी गयी है।

AQVERIUM –

भारत का पहला Digital water bank AQVERIUM नाम से बेंगलुरु में स्थापित किया गया है। यह बेहतर जल प्रबंधन हेतु एक अहम पहल है। एक्वाक्राफ्ट ग्रुप वेंचर्स द्वारा इसका गठन किया गया है। यह विभिन्न स्रोतों से पानी के सटीक आंकड़ो की सूची जारी करेगा

WWE रेसलर रेजर रेमन का निधन –

रिंग में रेजर रेमन के नाम से विख्यात स्कॉट हॉल का दिल का दौर पड़ने से 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये दो बार WWE हॉल ऑफ फेम रह चुके हैं। WWE से ये मई 1992 में जुड़े। ये चार बार अंतर महाद्वीपीय चैंपियन रह चुके हैं।

My EV Portal –

दिल्ली सरकार ने e-ऑटो के पंजीकरण व खरीद के लिए माय ईवी (इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल) पोर्टल की शुरुवात की है। यह दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?