डेली करेंट अफेयर्स 15 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 15 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 15 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

भारत का पहला AI व रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क –

देश के पहले AI व रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना बेंगलुरु, कर्नाटक में की गयी है। इसे भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा स्थापित किया गया है। इसे एक गैर लाभकारी फाउंडेशन द्वारा प्रचारित किया जाता है। इसमें राज्य सरकार व केंद्र सरकार की 230 करोड़ रुपयों की पूंजी सम्मिलित है।

World peace center –

भारत का पहला वर्ल्ड पीस सेंटर हरियाणा के गुरूग्राम में स्थापित किया जाएगा। इसे प्रख्यात जैन आचार्य डॉ लोकेश जी द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संगठन द्वारा स्थापित किया जाएगा।

सुश्री कुमुदबेन जोशी का निधन –

आंध्रप्रदेश की पूर्व राज्यपाल सुश्री कुमुदबेन मणिशंकर जोशी का 88 वर्ष की आयु में 14 मार्च को निधन हो गया है। वे 26 नवंबर 1985 से 7 फरवरी 1990 तक आंध्रप्रदेश की राज्यपाल रहीं। ये आंध्रप्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थी। ये 3 बार राज्यसभा सदस्य रह चुकी।

भारत में मातृ मृत्यु दर –

भारत मे सबसे कम मातृ मृत्यु दर वाला राज्य केरल है। जहां एक लाख जीवित जन्म पर मात्र 30 मृत्यु दर्ज की गई हैं। 2017-19 की अवधि में भारत के राष्ट्रीय मातृ मृत्यु अनुपात में सुधार आया है। वहीं पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, और छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु अनुपात की स्थिति खराब हुई है।

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड –

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड अब देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक फर्म बन गयी है। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 157 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया। जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 22% अधिक है।

मिशन इंद्रधनुष –

टीकाकरण से संबंधित इस अभियान के तहत भारत मे 90.5% कवरेज के साथ पूर्ण टीकाकरण की सूची में ओडिशा राज्य शीर्ष पर है। ओडिशा के 20 जिले टीकाकरण के मामले में 90% का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का निधन –

जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति रुपिया बांदा का 85 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया। ये पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ये 2008 से 2011 तक जाम्बिया के चौथे राष्ट्रपति रहे।

SIPRI report –

Stockholm International peace research institute (SIPRI) द्वारा जारी trands in international arms transfer 2021 रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है। भारत और सऊदी अरब 2017 से 2021 के बीच हथियारों के बड़े आयातक के रूप में उभरे हैं। भारत एवं सऊदी अरब की वैश्विक हथियार आयात में 11% की हिस्सेदारी है। भारत का हथियार आयात मुख्यतः रूस, फ्रांस, व USA से होता है।

तपन सिंघेल –

तपन सिंघल को 5 साल के लिए एक बार फिर बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के MD व CEO के रूप में विस्तार मिला है। इनका अगला कार्यकाल 1 अप्रैल 2022 से शुरू होगा। बजाज जनरल इंसोरेंस की स्थापना 2001 में हुई थी।

जलवायु कार्य योजना –

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए मुंबई शहर ने 30 साल का रोडमैप तैयार किया है। यह योजना विश्व संसाधन संस्थान और C40 शहरों के नेटवर्क के तकनीकी सहयोग से शुरू की गई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?