डेली करेंट अफेयर्स 14 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ऋषभ पंत –

भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। जिन्होंने मात्र 26 गेंदों में 50 रन बना के यह रिकॉर्ड बनाया है। ऋषभ पंत ने यह कारनामा बेंगलुरु पिंक बॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ कर दिखाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था जिन्होंने 1982 में करांची में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं क्रिकेट के इतिहास में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज था। जिन्होंने 2005 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ मात्र 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

12-14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण –

केंद्र सरकार के निर्णय के अनुसार अब 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लगने जा रही है। इसकी शुरुवात 16 मार्च 2022 को होगी। इसकी घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी घोषणा की। बता दें कि अभी 15 वर्ष से ऊपर के बालकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को कोविड की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। अब तक देश मे 180 करोड़ से अधिक कोविड डोज लगाई जा चुकी हैं। जिनमे 97 करोड़ लोग पहली डोज और 81 करोड़ लोग दोनों डोज ले चुके हैं। साथ ही दो करोड़ से अधिक लोग अब तक प्रीकॉशन डोज ले चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा –

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा 11 मार्च 2022 को राजभवन में सौंपा। राजभवन ने इनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अब अगले कार्यकाल की शपथ लेने से ठीक पहले तक ये कार्यवाहक CM के तौर पर कार्य करते रहेंगे।

11वां खेल महाकुंभ –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इसकी शुरुवात 2010 में 16 खेलों में 13 लाख प्रतिभागियों के साथ की गयी थी। वर्तमान में इसमें 36 सामान्य खेल और 26 पैरा स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस बार के 2022 के आयोजन में 45 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं।

Tomb of Sand –

भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के अनूदित उपन्यास Tomb of Sand को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसे मूल रूप से रेट समाधि के रूप में प्रकाशित किया गया था। इसे डेजी रॉकवेल द्वारा अंग्रेजी में अनूदित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?