डेली करेंट अफेयर्स 13 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया इस्तीफा –

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के नाम संबोधित किया। उन्होंने इसके जरिये 15वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने इन्हें अगली सरकार के गठन तक कार्य करने को कहा है। पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी जीत हासिल हुई है। यहां की 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 92 पर जीत हासिल हुई। यहां कांग्रेस को 18 सीटें और BJP को मात्र 2 सीटें मिलीं। वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। चरणजीत सिंह चन्नी 2007 में चकमौर साहिब से निर्दलीय विधायक चुने लगे थे। बाद में 2012 से इसी सीट से कांग्रेस पार्टी में विधायक बने।

पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा –

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद से 11 मार्च 2022 को इस्तीफा दे दिया। ये उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। जिन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल गुरमीत सिंह को संबोधित किया। राज्यपाल ने उन्हें अगली सरकार बनने तक काम करने को कहा। 10 मार्च को हुई विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 70 में से 47 सीटें मिली। लेकिन पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा सीट खटीमा से हार गए। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 57 सीटें प्राप्त हुई थीं।

UPI123PAY – 

भारतीय रिजर्व बैंक ने UPI123PAY नाम से UPI आधारित पेमेंट प्रोडक्ट शुरू किया है। इसके माध्यम से यूज़र्स अपने फोन से UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसे RBI गवर्नर शशिकांत दास द्वारा लांच किया गया। डिजिटल पेमेंट के लिए एक 24×7 हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। इसका नाम डिजीसाथी रखा गया है। इसके जरिये scan and pay किया जा सकता है। इसके लिए इंटरनेट की बहिनआवश्यकता नहीं।

“इंद्रायणी मेडिसिटी”

भारत का पहला मेडिकल सिटी इंद्रायणी मेडिसिटी महाराष्ट्र के पुणे में स्थापित किया जाएगा। इसे 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश में 300 एकड़ भूमि पर पुणे की खेड़ा तालुका में स्थापित किया जाएगा। इसमें 24 अलग अलग अस्पताल भवन होंगे जिनमे प्रत्येक में एक विभाग होगा।

NFRA के अध्यक्ष बने अजय भूषण –

अजय भूषण पांडे को National Financial Reporting Authority के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पद पर इन्हें अगले 3 साल के लिए नियुक्त किया गया है। ये 1984 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी हैं। ये फरवरी 2021 में ही राजस्व सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। NFRA ऑडिटिंग के लिए एक स्वतंत्र नियामक है।
 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?