डेली करेंट अफेयर्स 12 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

MSME आईडिया हैकथॉन 2022 –

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने MSME इनोवेटिव स्कीम के साथ इसकी घोषणा की। ये कार्यक्रम उद्यमियों को नए व्यवसाय शुरू करने में मदद करेंगे। 

मुख्यमंत्री चा श्रमि कल्याण प्रकल्प –

त्रिपुरा की राज्य सरकार ने चाय श्रमिको के लिए इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 85 करोड़ रुपयों का आंवटन किया गया है। यह त्रिपुरा के 7000 बागान श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाने की ओर एक अहम कदम है। 

प्रभा नरसिम्हन –

कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने प्रभा नरसिम्हन को अपना MD व CEO नियुक्त किया है। इस पद पर ये राम राघवन का स्थान लेंगी। इससे पहले ये हिंदुस्तान यूनिलीवर की कार्यकारी निदेशक रह चुकी हैं। ये कोलगेट ब्रांड के तहत ओरल केअर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराता है।

वी डेम डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022 –

यह रिपोर्ट स्वीडन की गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी के वी डेम संस्थान द्वारा जारी की गई। इसे Democracy Report 2022 : Autocratisation changing nature ? शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस इंडेक्स में देशों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इस इंडेक्स में शीर्ष देश स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, कोस्टारिका हैं। भारत इस सूची के 179 देशों में 93वें स्थान पर है। इंडेक्स के अनुसार भारत दुनिया के टॉप 10 निरंकुश देशों में से एक है।

IRDAI के अध्यक्ष बने देबाशीष पांडा –

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने देबाशीष पांडा को अपना अगला चेयरमैन नियुक्त किया है। ये पूर्व वित्तीय सेवा सचिव हैं। ये उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। इस पद पर उनका कार्यकाल 3 वर्ष के लिए होगा। यह पद मई 2021 से सुभाष चंद्र खुंटिया के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद से खाली था। 

ग्वालियर में पहले ड्रोन स्कूल की स्थापना –

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से इस स्कूल का उद्घाटन किया। यह इस तरह के मध्यप्रदेश में खोले जाने वाले 5 स्कूलों में से एक है। इसके अतिरिक्त अन्य चार ड्रोन स्कूल भोपाल, जबलपुर, इंदौर, सतना में खोले जाएंगे।

चारधाम परियोजना समिति – 

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए के सीकरी को सुप्रीम कोर्ट ने चारधाम परियोजना की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष के रूप में इनकी नियुक्ति रवि चोपड़ा के इस्तीफे के बाद कि गयी है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?