डेली करेंट अफेयर्स 11 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

महिला स्वामित्व वाला पहला औद्योगिक पार्क –

भारत का पहला पूर्ण महिला स्वामित्व वाला औद्योगिक पार्क हैदराबाद में खोला गया है। इसे फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। तेलंगाना सरकार के सहयोग से इसमें 25 इकाइयां शामिल की गई हैं। इसे 250 करोड़ रुपये की लागत से 50 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। आईटी व उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने इस पार्क का उद्घाटन किया। मंत्री की घोषणा के अनुसार इस पार्क का और विस्तार किया जाएगा।

हंगरी को मिली पहली महिला राष्ट्रपति –

यूरोपीय देश हंगरी ने पहली बार एक महिला को अपना राष्ट्रपति चुना है। हंगरी की संसद ने कैटलिन नोवाक (Katalin Novak) को अपना राष्ट्रपति चुना है। इस पद पर इनका कार्यकाल 10 मई 2022 को शुरू होगा। वे इस पद पर जेनोस एडस का स्थान लेंगी। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और आधिकारिक मुद्रा हंगेरियन फ़ोरिंट है।

World Golf hall of fame –

मशहूर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 46 वर्षीय टाइगर वुड्स ने अपने करियर मे कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया के महान गोल्फर बने। इन्होंने अपने करियर में 15 मेजर जीते जो कि विश्व मे दूसरे स्थान पर है।

IMF बोर्ड की यूक्रेन को सहायता – 

International Monetary Fund ने युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन को 1.4 बिलियन डॉलर की आपातकालीन आर्थिक सहायता देने को मंजूरी प्रदान की है। यूक्रेन ने रशियन आक्रमण के बाद से ही वैश्विक संस्थानों ने वित्तपोषण की गुहार लगाई थी। 

सुषमा स्वराज पुरस्कार – 

हरियाणा की खट्टर सरकार ने राज्य में महिलाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रो में उपलब्धि हेतु सम्मानित करने के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सुषमा स्वराज 2014 से 2019 तक भाजपा सरकार में विदेश मंत्री रहीं।

Women@Work – 

कर्नाटक की राज्य सरकार ने महिला @ वर्क कार्यक्रम की शुरुवात की है। इसका उद्देश्य 5 लाख रोजगार योग्य कौशल महिलाओं को 2026 तक नौकरियां प्रदान करना है।

सेबी के सदस्य बने अश्विनी भाटिया – 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के प्रबंध निदेशक (MD) अश्विनी भाटिया को SEBI का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इन्हें इस पद पर 3 साल के लिए नियुक्त किया है। अगस्त 2020 में ये SBI के MD बने थे और मई 2022 में ये MD के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव – 

तीसरे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। लोकसभा सचिवालय एवं युवा मामले और खेल मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से इसका आयोजन 10 से 11 मार्च 2020 के बीच किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्रमशः 10 और 11 मार्च को उद्घाटन और समापन समारोह को संबोधित किया। इस वर्ष इस दिवस की थीम ” Be the voice of new india and find solutions and contribute to policy” रखी गयी है।

स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग –

लगातार दूसरे वर्ष आंध्रप्रदेश इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात व महाराष्ट्र का नाम आता है। 

Yoon Suk Yeol – 

यून सुख एओल को दक्षिण कोरिया के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 10 मई 2022 को शुरू होगा और 5 वर्ष के लिए होगा। इस पद पर ये वर्तमान राष्ट्रपति Moon Jae इन का स्थान लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?