डेली करेंट अफेयर्स 10 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

CISF स्थापना दिवस –

हर साल 10 मार्च को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। परंतु इस बार इस तिथि को देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण इस दिवस को इस बार 6 मार्च को ही मना लिया गया था। CISF की स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी। 

विश्व किडनी दिवस –

हर साल मार्च माह के दूसरे गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस 10 मार्च को पड़ा है। इस दिवस के माध्यम से हमारी किडनी की महत्ता व इससे संबंधित बीमारियों के बारे में को बताया जाता है। इस साल 2022 के लिए इस दिवस की थीम “kidney health for all” रखी गयी है। विश्व किडनी दिवस पहली बार 2006 में मनाया गया था।

WHO global center for traditional medicine –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी स्थापना जामनगर, गुजरात मे की जाएगी। इसके लिए सरकार ने निकाय के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी स्थापना आयुष मंत्रालय के तहत की जाएगी।

एस श्रीसंत ने की क्रिकेट से सन्यास की घोषणा – 

भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज श्रीसंत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है। इन्होंने अपने करियर में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 27 टेस्ट में 87 विकेट, 53 वनडे मैच में 75 विकेट, और 10 T-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट लिए। IPL के 2013 संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के मामले ने इनके करियर को बेहद प्रभावित किया। इन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया जिसे बाद में घटाकर 7 साल कर दिया गया।

India’s Biggest Floating Solar Plant – 

भारत के सबसे बड़े तैरते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना तमिलनाडु में की गयी है। इसकी स्थापना तमिलनाडु सरकार द्वारा 150.4 करोड़ रुपये की लागत से की गई। इसका उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टॉलिन द्वारा थूथुकुडी में किया गया। इसकी वार्षिक बिजली उत्पादन क्षमता 42 मिलियन यूनिट बिजली पैदा करना है। इस संयंत्र का स्वामित्व ग्रीनम एनर्जी के पास है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का निधन – 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का 7 मार्च 2022 को 92 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया। ये 1997 से 2001 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले ये 1989 से 1991 तक लाहौर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे। 1991 से 1994 तक पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे। 

IAFA के कमांडेंट बने एयर मार्शल B चंद्रशेखर –

एयर मार्शल बी चंद्र शेखर को भारतीय वायुसेना अकादमी का कमांडेंट बनाया गया है। ये तेलंगाना के मूल निवासी हैं। जिनके पास 5400 घंटो का विमान उड़ान का अनुभव है। इन्हें 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था।

US International Women of courage – 2022

बांग्लादेश की रिजवाना हसन को इस बार के यूएस इंटरनेशनल वीमेन ऑफ करेज अवार्ड के लिए चुना गया है। ये उन 12 महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने अपने समुदाय में बदलाव लाने के लिए असाधारण साहस व नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया। इन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। इस पुरस्कार की स्थापना 2007 में अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा की गयी थी। अब तक यह अवार्ड 80 देशों की 170 महिलाओं को प्रदान किया जा चुका है। इससे पहले इन्हें 2012 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विधानसभा चुनाव परिणाम 2022

गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 :- 40 सीटें

BJP – 20
Congress – 11
AAP – 2
MAG – 2
GFP – 1
Others – 4

मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 – 60 सीटें

BJP – 32
NPEP – 7
NPF – 5
Congress – 5
Others – 11

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 – 117 सीटें

AAP – 92
Congress – 18
SAD – 3
BJP – 2
Others – 2

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 – 70 सीटें

BJP – 47
Congress – 19
Others – 4

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 – 403 सीटें

BJP – 255
SP – 111
ADAL – 12
RLD – 8
NINSHAD – 6
SBSP – 6
Congress – 2
BSP – 1
Others – 2
 

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?