डेली करेंट अफेयर्स 9 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मातृशक्ति उदयमिता योजना – 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार ने महिला उद्यमियों की सहायतार्थ इस योजना की शुरुवात की है। इसके तहत महिलाओं को 3 लाख रुपये के सॉफ्ट लोन तक पहुँच प्रदान की जाएगी। 

आमा योजना और बहिनी योजना – 

सिक्किम की राज्य सरकार द्वारा इन दोनों योजनाओं की घोषणा की गई है। इनमें गैर कामकाजी माताओं की मदद करने के लिए आमा योजना को लागू किया जाएगा। वहीं राज्य की छात्राओं को लाभान्वित करने वाली बहिनी योजना को लागू किया जाएगा। आमा योजना के तहत महिलाओं को 20 हजार रुपये की सालाना मदद प्रदान की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की राशि आंवटित की गई है। बहिनी योजना के तहत 9वीं से ऊपर की 18 हजार छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन मुफ्त प्रदान किये जायेंगे।

कौशल्या मातृत्व योजना – 

इस योजना की शुरुवात छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षित मातृत्व के लिए  5000 रुपये के चेक वितरित कर योजना का शुभारंभ किया। दूसरी बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। जो लड़की के पालन पोषण और शिक्षा में काम आएगी।

आरुषि वर्मा – 

जलवायु बल अंटार्कटिका अभियान में आरुषि वर्मा को भारतीय प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। आरुषि राष्ट्रीय स्तर की एक भारतीय निशानेबाज हैं जो दिल्ली की रहने वाली हैं। इस अभियान का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा। 

G7 कृषि मंत्रियों की आभासी बैठक – 

इस बार G7 के कृषि मंत्रियों की आभासी बैठक का आयोजन जर्मनी मे किया जाएगा। बैठक में खाद्य बाजारों को स्थित प्रदान करने के संबंध में भी चर्चा होगी। 

झरोखा कार्यक्रम –

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय ने अखिल भारतीय कार्यक्रम झरोखा का आयोजन किया है। इसका आयोजन पारंपरिक भारतीय हस्तकरघा, हस्तशिल्प, कला व संस्कृति का जश्न मनाने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुवात 8 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश के भोपाल से की गई। जो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भी इंगित करता है। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। इसका आयोजन 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशो में 16 स्थानो पर किया जा रहा है।

परम गंगा सुपर कंप्यूटर – 

राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के दूसरे चरण के तहत IIT रुड़की में Center for development of advanced computing द्वारा परम गंगा नामक सुपर कंप्यूटर स्थापित किया है। इसकी गणना क्षमता 1.66 पेटाफ्लोप्स है।

नूर – 2

यह ईरान का दूसरा सैन्य उपग्रह है जिसका ईरान द्वारा मार्च 2022 में सफल परीक्षण किया गया। इसे IRGC द्वारा पृथ्वी से 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर लांच किया गया। ईरान ने अपना पहला सैन्य उपग्रह अप्रैल 2020 में स्थापित किया था। फ़ारसी(ईरानी) भाषा मे नूर का अर्थ प्रकाश होता है।

नारी शक्ति पुरस्कार – 

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 29 महिलाओं को 2020-21 के लिए नारीशक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?